संदेश

सितंबर 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

WPL 2027 : मुंबई इंडियंस के ल्यूक विलियम्स बने नए हेड कोच : ल्यूक के अनुभव और हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम और आगे बढ़ेगी : नीता अंबानी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : मुंबई इंडियंस ने WPL 2027 से पहले ल्यूक विलियम्स को महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया, वे लिसा केटली की जगह लेंगे। नीता एम. अंबानी ने ल्यूक विलियम्स का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करते हुए कहा, “ल्यूक एक विजेता हैं, उनके पास व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की लड़कियों ने WPL में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें भरोसा है कि ल्यूक के मार्गदर्शन और हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम आगे भी सफलता हासिल करती रहेगी और युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। ल्यूक विलियम्स इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ‘विमेन्स बिग बैश लीग’, इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ और भारत की डब्ल्यूपीएल में खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वे 2025 से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के चार में से दो खिताब, 2023 और 2025 जीत चुकी है। के बने नए 

RECPDCL ने भारत भर में 76 संस्थानों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लिए ICAR के साथ समझौता किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) के 76 संस्थानों में ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम लगाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान DARE के सचिव और ICAR के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, DARE के अतिरिक्त सचिव और ICAR के वित्तीय सलाहकार संदीप सरकार, DARE के अतिरिक्त सचिव और ICAR के सचिव ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी, आईएसएस, तथा आरईसीपीडीसीएल के सीईओ प्रिंस धवन, आईएएस उपस्थित रहे। जसपाल सिंह कुशवाहा (महाप्रबंधक, रिन्यूएबल डिवीज़न, आरईसीपीडीसीएल) और कुमार राजेश (डायरेक्टर, GAC, ICAR) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ICAR भारत में एग्रीकल्चरल रिसर्च और एजुकेशन डिपार्टमेंट (DARE), मिनिस्ट्री ऑफ़ एग्रीकल्चरल एंड फार्मर्स वेलफेयर के तहत एग्रीकल्चरल रिसर्च और एजुकेशन को कोऑर्डिनेट करने वाली सबसे बड़ी संस्था है, ने आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL) के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ एग्रीमेंट (MoA) किया।  REC लिमिटेड, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ पावर के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है, उसकी पूरी तरह से पूर्ण स्वामित्व वाल...

बैंक में कर्मियों की शीघ्र भर्ती हो,संगठन की मजबूती से होगा अच्छा वेतन समझौता-आमेरा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, जयपुर सीसीबी इकाई की संयुक्त आम सभा होटल स्वाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्षा साथी संतोष मीणा ने की। मंच पर एसोसिएशन सचिव साथी मनीष गंगवाल, वरिष्ठ साथी एस.के. मिश्रा, रमेश मिश्रा तथा मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रांतीय महासचिव एवं सहकार नेता साथी सूरज भान सिंह आमेरा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन सचिव नरेन्द्र रणवाह ने किया। विनय शर्मा ने सहकार नेता आमेरा को साफा पहनाकर स्वागत किया। समस्त साथियों ने माल्यार्पण कर तथा महिला साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। सचिव मनीष गंगवाल ने एजेण्डा प्रस्तुत किया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए 17वें वेतन समझौते (01.01.2023 से देय) हेतु मांग-पत्र के लिए सुझाव 2. बैंक की स्टाफ स्ट्रेंथ, रिक्त पदों पर भर्ती,  PACS से 20% आरक्षित बैंकिंग सहायक एवं ऋण पर्यवेक्षक भर्ती की आवश्यकता , जयपुर सीसीबी में 150स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 70कार्मिक ही काम कर रहे हैं । 3. प्रोबेशन कर्मियों के नियत पारिश्रमि...

EPFO कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा रु15,000 से बढ़ाकर रु25,000 किया गया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | भारत सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के जयपुर के आंचलिक कार्यलय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी राजस्थान अजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज के लिए निर्धारित वैधानिक वेतन सीमा को रु15,000 से बढ़ाकर रु 25,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। संशोधित वेतन सीमा 17 सितम्बर 2026 से प्रभावी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से रु15,000 से अधिक और रु 25,000 तक वेतन प्राप्त करने वाले ऐसे पात्र कर्मचारी, जो केवल वेतन सीमा के कारण अनिवार्य EPF कवरेज से बाहर रह जाते थे, अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। देशभर में लगभग 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों को इससे पहली बार EPFO कवरेज मिलने की उम्मीद है। इसके अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को EPF बचत, EPS के तहत पेंशन तथा EDLI के तहत बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। नियोक्ताओं से संशोधित वेतन सीमा के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ECR दाखिल करने का आग्रह किया गया है। अजीत कुमार ने कहा कि ईपीएफओ का उद्देश्य श्रमिकों को व...

टूरिज्म एक्सपो जापान में राजस्थान के किले-महलों,जंगल,गांव और लोक जीवन का प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  टोक्यो। राजस्थान की पहचान जापान में केवल किलों, महलों और रेगिस्तान तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य ने जापान के सबसे बड़े पर्यटन आयोजनों में शामिल टूरिज्म एक्सपो जापान-2026 में इस बार वन्यजीव, हस्तशिल्प, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, खान-पान पर्यटन को प्रमुखता से पेश किया। टोक्यो बिग साइट में शुरू हुए चार दिवसीय एक्सपो में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन का उद्घाटन जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने किया। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने उनका स्वागत किया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला, केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी, भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि तथा जापान के ट्रैवल ट्रेड और टूर ऑपरेटर्स भी मौजूद रहे। टूरिज्म एक्सपो जापान 24 से 27 सितंबर तक आयोजित हो रहा है। इसका आयोजन जापान ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन, जापान एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स (JATA) और जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (JNTO) की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष एक्सपो की थीम ‘द चेंजिंग नेचर ऑफ ट्रैवल’ है। राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) अजय कुमार श...

पूरे सिस्टम को मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने हाईजेक कर लिया है : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर।  कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि 28 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग के विरूद्ध किया जायेगा और कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके पश्चात् प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकता ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी व पद से हटाये जाने तथा एसआईआर पारदर्शी समीक्षा की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदर्शन किये जायेंगे। केन्द्र में लगातार भाजपा वोट चोरी से सरकार बना रही है, इसी प्रकार देश के विभिन्न राज्यों में देश का जनमत भाजपा के खिलाफ था, किन्तु चुनाव आयोग को अपनी साजिश में शामिल कर भाजपा और उनके नेता अमित शाह ने राज्य में सरकार लूटने का कार्य किया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गॉंधी ने प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की थी, एसआईआर में किस प्रकार धांधली और बईमानी कर आम जनता के वोट को लूटा जा रहा है, काटा जा रहा है और मनमर्जी से हटाया जा रहा है,  यह सभी मनमाने फैसले भाजपा और उनके बड़े नेताओं के ईशारे पर चुनाव आ...