प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” पर EPFO की बैठक

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा चैंबर भवन, जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन , मुख्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के साथ एक संवाद का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के संदर्भ में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य नियोक्ता संगठनों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से योजना के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना था।

बैठक में पी. बी. वर्मा अतिरिक्त सीपीएफसी, प्रधान कार्यालय दिल्ली एवं परितोष कुमार आरपीएफसी-I क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न क्षेत्रों एमएसएमई, विनिर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर डॉ. के.एल. जैन, अध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कर्मचारी भविष्य निधि के महत्व पर प्रकाश डाला तथा नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और अधिक से अधिक नियोक्ताओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होने कहा की यह योजना संगठित क्षेत्र में नए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है इस योजना द्वारा नए कर्मचारियों के पंजीकरण पर नियोक्ताओं को प्रोत्साहन एवं वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान, कौशल विकास योजनाओं के साथ समन्वय तथा नियोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने जैसे सुझाव भी दिए गए।
अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने उद्योग जगत से प्राप्त इन सुझावों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि इन पर गंभीरता से विचार कर योजना को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाया जाएगा।

चैंबर ने रोजगार सृजन एवं कार्यबल के औपचारिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए EPFO के साथ पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।सत्र का समापन चैम्बर के मानद महासचिव बृज बिहारी शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी हितधारकों ने एक सशक्त एवं समावेशी रोजगार व्यवस्था के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष  डी. एस. भण्डारी, डॉ. आर. एस. जैमिनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, मानद महासचिव आर. पी. बटवाडा, आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, विजय गोयल, मानद सचिव सुधीर भंसाली, यंग वीमेन इंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन चांदनी जग्गा, सोनिका महरवाल, चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, 

सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़ संयुक्त सचिव अमित पारीक सहित उद्योगपति, युवा उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी की ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित