गढवाल हितैषिणी सभा ने शरु किया सदस्यता अभियान
० योगेश भट्ट ०
नयी दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा,गढ़वाल भवन,पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली ने सभा में नया सदस्यता अभियान शुरु कर दिया है। सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने पहला फार्म देकर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि सभा ने समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सभा सदस्यता की प्रक्रिया को आसान व सरल बना दिया है। इस बार सदस्यता अभियान 20 सितंबर से लेकर 5 अक्टूवर, 2026 तक चलेगा। फार्म भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2026 रहेगी।
फार्म के साथ दिल्ली का आवासीय प्रूफ जैसे आधार कार्ड व गढ़वाल का मूल का प्रुफ लगाना होगा। साथ में आजीवन सदस्यता शुल्क 2100/- रु का डिमांड ड्राफ़्ट या UPI, अथवा नगद दे सकते हैं।
टिप्पणियाँ