व्यावसायिक जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन से बेहतर कार्यक्षमता — सृजन फाउंडेशन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NMHP) एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP), जयपुर के सहयोग से सृजन फाउंडेशन द्वारा पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फैकल्टी सदस्यों के लिए ‘कार्य एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एडवोकेट इन्दु तोमर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. मोहिनी गुप्ता तथा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सृष्टि शर्मा उपस्थित रहीं। काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एडवोकेट इन्दु तोमर ने प्रतिभागियों को ध्यान (Meditation), श्वसन अभ्यास (Breathing Exercises) एवं गुंजन अभ्यास (Humming Exercise) करवाए।
 इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन के सरल एवं व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया गया। उन्होंने कार्यस्थल की व्यस्तता के बीच स्वयं के लिए समय निकालने तथा मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के महत्व पर भी चर्चा की।
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मोहिनी गुप्ता ने तनाव के मनोवैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव व्यक्ति के मानसिक, भावनात्मक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने तनाव के शुरुआती संकेतों को पहचानने तथा उसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के विभिन्न उपाय भी साझा किए।
PIET की NSS समन्वयक डॉ. नूपुर जैन अपने वॉलंटियर्स के साथ उपस्थित रहीं और कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। फैकल्टी सदस्यों ने ध्यान, श्वसन एवं गुंजन अभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्र को उपयोगी एवं सकारात्मक अनुभव बताया। प्रतिभागियों ने कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने तथा मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास