राजस्थान चैंबर में अमेरिकी दूतावास की वाणिज्यिक प्रतिनिधि के साथ निवेश पर हुई चर्चा
० आशा पटेल ०
जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) द्वारा चैंबर भवन, एम.आई. रोड, जयपुर में अमेरिकी दूतावास की यू.एस. कमर्शियल सर्विस के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Select USA कार्यक्रम, अमेरिका में व्यापार एवं निवेश के अवसर, यू.एस. कमर्शियल सर्विस की सेवाओं तथा बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
यू.एस. कमर्शियल सर्विस के प्रतिनिधिमंडल में रितु अरोड़ा, सीनियर कमर्शियल स्पेशलिस्ट तथा डिजिटल अटैची सईदा बोर्चमेयर ने भाग लिया और SelectUSA कार्यक्रम तथा पेटेंट एंड ट्रेडमार्क के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने अमेरिका में निवेश एवं व्यवसाय स्थापित करने की इच्छुक भारतीय कंपनियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं अमेरिकी वाणिज्यिक सेवा द्वारा प्रदान किए जाने वाले सहयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम राजस्थान के व्यापार एवं उद्योग जगत को वैश्विक बाजारों, निवेश के अवसरों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं सहयोग की संभावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यूएस कैटेलॉग शो द्वारा निवेश सम्बन्धी संभावनाओं को वापस शुरू करने का सुझाव देते हैं।
डॉ. जैन ने कहा कि राजस्थान में विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, रत्न एवं आभूषण, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, पर्यटन, आईटी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश एवं व्यवसाय की व्यापक संभावनाएं हैं। अमेरिका के साथ व्यापारिक एवं औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करने से राजस्थान की कंपनियों के लिए नए बाजार, निवेश, तकनीकी सहयोग एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार साझेदारी के अवसर विकसित हो सकते हैं।
कार्यक्रम में सोनिका महरवाल द्वारा राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से अमेरिकी वाणिज्यिक सेवा के प्रतिनिधिमंडल का चैम्बर पधारने व उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही पेटेंट्स एंड ट्रेडमार्क्स बौद्धिक संपदा अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार करने वाले उद्यमियां के लिए बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के महत्व एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होने बताया की नए स्टार्ट-अप इनोवेशन के लिये अमेरिकी कम्पनीज द्वारा आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है इस हेतु भी चैम्बर के सदस्यों से पंजीकरण कराने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम राजस्थान के व्यापार एवं उद्योग जगत को वैश्विक बाजारों, निवेश के अवसरों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं सहयोग की संभावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही यूएस कैटेलॉग शो द्वारा निवेश सम्बन्धी संभावनाओं को वापस शुरू करने का सुझाव देते हैं।
डॉ. जैन ने कहा कि राजस्थान में विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, रत्न एवं आभूषण, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, पर्यटन, आईटी एवं उभरती प्रौद्योगिकियों सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश एवं व्यवसाय की व्यापक संभावनाएं हैं। अमेरिका के साथ व्यापारिक एवं औद्योगिक संबंधों को और मजबूत करने से राजस्थान की कंपनियों के लिए नए बाजार, निवेश, तकनीकी सहयोग एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार साझेदारी के अवसर विकसित हो सकते हैं।
आगे उन्होने कहा की राजस्थान चैंबर भविष्य में भी अपने सदस्यों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान चैम्बर के सदस्यों एवं उद्यमियों ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका में निवेश, बाजार तक पहुंच, व्यवसाय विस्तार, बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण तथा भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
कार्यक्रम में चैम्बर के कार्यकारी अध्यक्ष डी एस भंडारी एवं आत्माराम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश, सुधीर गुप्ता , मानद महासचिव आनंद महरवाल बृजबिहारी शर्मा, मानद सचिव सुधीर भंसाली, अतिरिक्त मानद सचिव दुलीचंद कडेल, मालविका बगरिया, ललित तिवाडी, सयुंक्त सचिव इन्दर चंद बैद, डॉ इन्दर सिंह कुदरत राजस्थान चैम्बर यंग वीमेन इंटरप्रेन्योर विंग की चेयरपर्सन सोनिका महरवाल,

चांदनी जग्गा एवं चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक उपसचिव त्रिनेत्र रोलीवाल कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि, आयातक - निर्यातक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ