एमएनआईटी जयपुर में ब्लिट्ज़श्लैग 2026 का आगाज

० आशा पटेल ० 
जयपुर। एमएनआईटी जयपुर में  वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “ब्लिट्ज़श्लैग 2026” में देशभर के आईआईटी, एनआईटी, अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों तथा विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की 40 से अधिक टीमें एमएनआईटी परिसर में भाग ले रही हैं। 
ब्लिट्ज़श्लैग 2026 के आकर्षण कार्यक्रमों पनाश (फैशन प्रतियोगिता)और तमाशा (नुक्कड़ नाटक) से हुई।
सेंट्रल लॉन, एसएसी लॉन और ओपन एयर थिएटर में आयोजित इन कार्यक्रमों में भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। रंग-बिरंगे विषयों,शानदार प्रस्तुतियों और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने दिन को बेहद खास बना दिया। प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन मोहित मोरानी की हास्य प्रस्तुति देखने को मिली डी जे कुणाल की डीजे नाइट जहाँ संगीत और नृत्य के साथ छात्रों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। ट्रैवल एंड हेरिटेज विज़िट क्लब द्वारा डाइसी डेयर्स और क्रिएटिव आर्ट्स क्लब द्वारा जूट आर्टऑन बॉटल ने रचनात्मक माहौल तैयार किया।
ब्रिटिश पार्लियामेंट्री डिबेट ने बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा दिया। फिल्म मेकिंग क्लब का फिल्मी फंडा और थिंक इंडिया का क्विज़ बाउल प्रतियोगिता भावना से भरपूर रहे।मास एंड मीडिया क्लब ने स्क्विड गेम, अपसाइड डाउन और एमएनआईटी्स लाइव जैसे नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को आकर्षित किया। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल द्वारा आयोजित आईपीएल ऑक्शन ने रणनीतिक सोच और प्रतिस्पर्धा का रोमांच पैदा किया। 

फोटोग्राफी क्लब ने मोमेंट्स और बियॉन्ड द ले के माध्यम से दृश्य कथाओं को प्रस्तुत किया, जबकि पोएट्री क्लब के ओपन माइक प्रतियोगिता ने रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान किया। लैंग्वेज एंड इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा आयोजित यूथ पार्लियामेंट ने छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित