टूरिज्म एक्सपो जापान में राजस्थान के किले-महलों,जंगल,गांव और लोक जीवन का प्रदर्शन
० आशा पटेल ० टोक्यो। राजस्थान की पहचान जापान में केवल किलों, महलों और रेगिस्तान तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य ने जापान के सबसे बड़े पर्यटन आयोजनों में शामिल टूरिज्म एक्सपो जापान-2026 में इस बार वन्यजीव, हस्तशिल्प, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, खान-पान पर्यटन को प्रमुखता से पेश किया। टोक्यो बिग साइट में शुरू हुए चार दिवसीय एक्सपो में राजस्थान पर्यटन के पवेलियन का उद्घाटन जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने किया। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने उनका स्वागत किया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला, केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी, भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि तथा जापान के ट्रैवल ट्रेड और टूर ऑपरेटर्स भी मौजूद रहे। टूरिज्म एक्सपो जापान 24 से 27 सितंबर तक आयोजित हो रहा है। इसका आयोजन जापान ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन, जापान एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स (JATA) और जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (JNTO) की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष एक्सपो की थीम ‘द चेंजिंग नेचर ऑफ ट्रैवल’ है। राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक (मार्केटिंग) अजय कुमार श...