जयपुर चैप्टर में "पीसीएस दिवस" डिजिटल टूल्स और AI तकनीकों पर हुआ मंथन

0 आशा पटेल ० 
जयपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के एनआईआरसी (NIRC) के जयपुर चैप्टर द्वारा टोंक रोड स्थित होटल व्रीसा में "प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरीज (PCS) डे सेलिब्रेशन" के उपलक्ष्य में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय "इमर्जिंग टूल्स एंड टेक्निक्स फॉर पीसीएस" रखा गया, जिसमें कॉर्पोरेट जगत और सेक्रेटेरिएट प्रैक्टिस में आ रहे आधुनिक बदलावों पर देश भर के विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण ने मुख्य अतिथियों, विशिष्ट वक्ताओं और उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बदलते हुए वैश्विक परिवेश में कंपनी सचिवों की भूमिका को रेखांकित किया और नए तकनीकी उपकरणों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एनआईआरसी के चेयरमैन सीएस संतोष पांडेय और एनआईआरसी के सचिव सीएस राहुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेमिनार के दौरान एनआईआरसी (NIRC) के चेयरमैन सीएस संतोष पांडेय ने घोषणा करते हुए बताया कि 11 जुलाई को जयपुर, राजस्थान में "स्टेट कॉन्फ्रेंस" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के राज्यपाल के एडीसी (ADC)  सक्षम अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कंपनी सचिवों के पेशेवर कौशल की सराहना की और देश के कॉर्पोरेट गवर्नेस व आर्थिक विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

 सेमिनार के तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता मितेश राठौड़ ने "अपॉर्चुनिटी फॉर कंपनी सेक्रेटरीज इन रेरा" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) के अंतर्गत कंपनी सचिवों के लिए उभरते हुए नए पेशेवर अवसरों और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।

 "यूज़ ऑफ एआई टूल्स इन सेक्रेटेरियल ऑडिट एंड अदर सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज" विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। सत्र के मॉडरेटर थे सीएस विकास वर्मा । इस परिचर्चा में पैनलिस्ट के रूप में वरिष्ठ पेशेवरों- सीएस ताराचंद शर्मा, सीएस रुचि मित्रा, सीएस सुनीता गर्ग और सीएस वैभव अग्निहोत्री ने भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि चैटजीपीटी और अन्य आधुनिक एआई टूल्स किस प्रकार सेक्रेटेरियल ऑडिट, ड्राफ्टिंग और कंप्लायंस कार्यों को अधिक सटीक और सुगम बना सकते हैं।

कार्यक्रम में चैप्टर के सीएस विवेक शर्मा एवं सीएस रजत कुमार गोयल शामिल थे, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेमिनार में बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों को 4 स्ट्रक्चर्ड सीपीई क्रेडिट ऑवर्स प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर जयपुर चैप्टर के सचिव सीएस वरुण मेहरा ने मुख्य अतिथियों,वक्ताओं, एनआईआरसी के पदाधिकारियों और सभी प्रतिभागी सदस्यों को धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ