जियो स्टूडियोज़ ने 'सिख्या एंटरटेनमेंट' में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी
० संवाददाता द्वारा ० मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिज़नेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का ₹150 करोड़ में अधिग्रहण किया है। इस निवेश के साथ ही रिलायंस की मीडिया और कंटेंट इकाई जियो स्टूडियोज़ की मनोरंजन उद्योग में स्थिति और अधिक मजबूत हो गई है। गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन द्वारा स्थापित सिख्या एंटरटेनमेंट ने पिछले एक दशक में भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। सिख्या देश की एकमात्र प्रोडक्शन कंपनी है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। कंपनी को ऑस्कर पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस. और द एलीफेंट व्हिस्परर्स के लिए मिला है, जबकि मसान, सूररई पोट्रु और कथल जैसी फिल्मों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जियो स्टूडियोज़ ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अहम भूमिका निभाई है और भारतीय दर्शकों को दुनिया से जोड़ा है। धुरंधर, लापता लेडीज़ और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के जरिए जियो स्टूडियोज़ देश की कंटेंट इंडस्ट्री म...