द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार '50 देशों से 195 से अधिक इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स ने भाग लिया

० आशा पटेल ० 
जयपुर। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) 2026 का सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में ट्रैवल ट्रेड के उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। यह संस्करण इनबाउंड टूरिज़्म को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहा। आयोजन के दौरान ‘बायर्स’ और ‘सैलर्स’ ने व्यापक नेटवर्किंग अवसरों और सार्थक व्यावसायिक संवाद को लेकर संतोष व्यक्त किया।
इस आयोजन में लगभग 50 देशों से 195 से अधिक प्रमुख इनबाउंड फॉरेन टूर ऑपरेटर्स ने विदेशी खरीदारों के रूप में भाग लिया। एग्जीबिशन में हेरिटेज, वेलनेस, स्पिरिचुअल, वाइल्डलाइफ और एक्सपीरियंस-आधारित टूरिज़्म से जुड़े उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत किया गया, जिसने विदेशी खरीदारों की विशेष रुचि दिखाई दी। प्रतिभागियों ने प्रदर्शित गंतव्यों और उत्पादों को अपने-अपने बाजारों में प्रमोट करने की सकारात्मक प्रतिबद्धता भी जताई।
एग्जीबिशन के दौरान मेजबान राज्य राजस्थान सहित ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के राज्य पर्यटन बोर्ड्स के पवेलियंस ने बायर्स का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जहां राज्यों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और अनुभव-आधारित पर्यटन ऑफरिंग्स को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही लग्ज़री एवं हेरिटेज होटल चेन, रिसॉर्ट्स, एडवेंचर और वाइल्डलाइफ ऑपरेटर्स, वेलनेस सेंटर्स तथा ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इस मंच को नए व्यावसायिक अवसरों, निवेश संभावनाओं और दीर्घकालिक साझेदारियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला साबित किया।
जीआईटीबी के जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए प्रदर्शित विश्व की लग्ज़री ट्रेनों में शुमार ‘द पैलेस ऑन व्हील्स’ प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने ट्रेन की भव्यता, शाही सजावट और विश्वस्तरीय सुविधाओं की सराहना की।

 ट्रेन के अंदर उपलब्ध राजस्थानी विरासत से प्रेरित इंटीरियर्स, लग्ज़री केबिन, डाइनिंग सुविधाएं और ऑनबोर्ड सेवाओं ने विदेशी प्रतिनिधियों को प्रभावित किया। कई टूर ऑपरेटर्स ने अपने आगामी ट्रैवल पैकेज में ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ को शामिल करने में रुचि व्यक्त की, जिससे राजस्थान के लग्ज़री पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की संभावना है।

राजस्थान सरकार की पर्यटन आयुक्त, रुक्मणी रियार ने कहा, “भू राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद जीआईटीबी के इस संस्करण में 195 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटर्स और घरेलू पर्यटन के साथ सार्थक और उपयोगी बैठकों का आयोजन किया गया। जीआईटीबी ने वैश्विक मंच पर राजस्थान को एक अनुभव-आधारित और निवेश-उन्मुख पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

फिक्की राजस्थान के सह-अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “जीआईटीबी के 15वें संस्करण में खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के बीच काफी संतुष्टि देखी गई। कई डेलिगेट्स ने बताया कि बी2बी बैठकें उनके लिए सुनियोजित और लाभदायक रही हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद इस संस्करण ने एक बार फिर साबित किया है कि यह मंच देश में पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है।

राटो के अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जीआईटीबी के पश्चात, विदेशी टूर ऑपर्टर्स को राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए एफएएम टूर का भी आयोजन किया जाएगा। यह टूर 29 अप्रैल को होटल ललित से रवाना होगा, जिसमें करीब 39 विदेशी टूर ऑपर्टर्स को पूरे राज्य में, जिसमें जयपुर भी शामिल है, विशेष रूप से तैयार किए गए यात्रा कार्यक्रमों पर ले जाया जाएगा।

 इस वर्ष के टूर में 3 यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं। पहला टूर ‘जयपुर – कोटा – उदयपुर – देवगढ़ – जयपुर’ है। दूसरा टूर ‘जयपुर – आभानेरी- सरिस्का – सवाई माधोपुर - रणथम्भौर – जयपुर’ है। इसी तरह, तीसरा टूर ‘जयपुर – पुष्कर- जोधपुर – जैसलमेर – बीकानेर – मंडावा- जयपुर’ है।

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का पारंपरिक ‘बधाई’ लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकारों ने लयबद्ध प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्य प्रदेश के सागर से आए कलाकारों ने इस प्रस्तुति के माध्यम से उत्सव और सांस्कृतिक समृद्धि की भावनाओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया।

 जीआईटीबी का आयोजन राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयु्क्त रूप से किया गया। इस आयोजन को राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर) जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एसोसिएशंस का सहयोग प्राप्त है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार