शहर के संकरे बाजारों में पाइप लाइन के माध्‍यम से प्रेशर से पहुंचाया जाए पानी - फोर्टी

० आशा पटेल ० 
जयपुर : राजधानी जयपुर के चारदीवारी स्‍थित त्रिपोलिया बाजार में पुरोहित जी का कटला और सेठी कॉम्‍पलेक्‍स में लगी भीषण आग से करीब 25 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि हादसा सुबह साढ़े 7 बजे के करीब हुआ, जिसके कारण दुकानों पर दुकानदार और कर्मचारी नहीं थे, नहीं तो माल के साथ जान को भी जोखिम हो सकता था। फैडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने इस पूरे मामले की जानकारी ली तो पाया कि यहां 3-4 साल पहले अग्‍निशमन विभाग की ओर से कटला और अन्‍य संकरे बाजारों में ,
जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में परेशानी होती है, वहां प्रेशर के साथ पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन इस दुर्घटना के समय पाइप लाइन चालू नहीं थी। इस प्रोजेक्‍ट में सरकार का करोड़ों रुपये खर्च किया गया, लेकिन वक्‍त पर कोई काम नहीं आया। सुरेश अग्रवाल ने नगर प्रशासन से शहर के सभी संकरे बाजारों में पाइप लाइन डालने और उन्‍हें सुचारू करने की मांग की है। इस आग की घटना को शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है,

 सुरेश अग्रवाल ने कहा कि शहर के बाजारों में बिजली के तारों का जंजाल बना हुआ है, जिसके कारण कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। सरकार और प्रशासन को अभियान चलाकर इन तारों को अंडरग्राउंड करना चाहिए। सुरेश अग्रवाल ने पीडित व्‍यापारियों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से व्‍यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास