बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इंफ्रास्ट्रक्चर फायनांसिंग हेतु आईआईएफसीएल के साथ किया एमओयू

० आशा पटेल ० 
मुंबई | बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फायनांस कंपनी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, व्यवहार्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए संयुक्त ऋण और ऋण सिंडिकेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह साझेदारी भारत में स्थापित की जा रही प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के विकास को गति प्रदान करेगी।
पलाश श्रीवास्तव, उप प्रबंध निदेशक, इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फायनांस कंपनी लिमिटेड और ललित त्यागी, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत, आईआईएफसीएल तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपनी क्षमताओं और विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, स्थापित एवं नए उभरते दोनों क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की एक विविध श्रृंखला को संयुक्त रूप से फायनांस करने के लिए सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर पलाश श्रीवास्तव, उप प्रबंध निदेशक, आईआईएफसीएल ने कहा, "बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ यह साझेदारी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर फायनांसिंग के लिए एक इकोसिस्टम फैसिलिटेटर के रूप में आईआईएफसीएल की भूमिका का एक स्वाभाविक विस्तार है, जो बैंकों, एनबीएफसी-आईएफसी और अन्य वित्तीय संस्थानों के बीच साझा हित के मामलों के लिए सहयोगात्मक मंच प्रदान करती है। 

जैसे-जैसे भारत अमृत काल में आगे बढ़ रहा है, आईआईएफसीएल हरित वित्त, एमएसएमई और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस रखते हुए दीर्घकालिक और स्थायित्वपूर्ण फायनांसिंग को सक्षम बनाकर राष्ट्रीय उद्देश्यों का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है - जिससे समावेशी और सुदृढ़ आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।”

 ललित त्यागी, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, "बैंक ऑफ़ बड़ौदा की देशभर में व्यापक उपस्थिति है और आईआईएफसीएल के साथ यह सहयोग हमें अपनी बैंकिंग सुविधाओं में विस्तार करने और नवोन्मेषी फायनांस सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहयोग करता है जिससे भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर महत्वाकांक्षाओं को साकार किया जा सकेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार