Jaipur : 14 संस्थाओं ने बच्चों संग मनाया बसंत उत्सव – 2026 #
० आशा पटेल ०
जयपुर। बसंत पंचमी को कला मंज़र सोसाइटी ने अपने हैंड्स टुगेदर अभियान के अंतर्गत, रोटरी क्लब,जयपुर बापू नगर एवं नन्हे कदम सोसाइटी के सहयोग से समावेशी बसंत उत्सव – 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेष बच्चों एवं सामान्य बच्चों ने एक साथ हिस्सा लिया। इस उत्सव का उद्देश्य दिव्यांगता के प्रति समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वीकृति की भावना को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने सरस्वती वंदना व गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर बसन्त ऋतु का स्वागत किया।

उत्सव में मुख्य अतिथि अशोक परनामी, अति विशिष्ट अतिथि सुश्री शताब्दी अवस्थी ( अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट स्टेट आइकन, राजस्थान ) विशेष अतिथि अजय गर्ग (वरिष्ठ मिनिएचर कलाकार) एवं प्रतिमा पटनायक ( वरिष्ठ चित्रकार, नृत्यांगना ) ने शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। रोटरी क्लब, जयपुर बापू नगर की अध्यक्ष मीता माथुर ने कहा कि हैंड्स टूगेदर अभियान जिन उद्देश्यों के लेकर शुरू किया गया है वो हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है और इसका विस्तार होना चाहिए। कला मंज़र संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि उत्सव में कुल 14 संस्थाओं/ विद्यालयों/यूनिवर्सिटी ने भाग लिया
जिनमें विशेष बच्चों के संस्थानों में ट्रेज़र लैंड स्पेशल स्कूल, प्रयास वोकेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर मेंटली हैंडीकैप्ड, राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर विद्यालय, करुण स्पर्श फाउंडेशन और सामान्य बच्चों के विद्यालय में एमपीएस इंटरनेशनल स्कूल शामिल थे । एनजीओ में नन्हे कदम सोसाइटी, अहान, मानव सेवा ट्रस्ट, राजस्थान और JECRC विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने वोलियंटर्स सेवा के रूप में शामिल रहे।
श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति, अहान, शुभचिंतक सहयोगी फाउंडेशन, जयपुर ने भी सहभागिता कर उत्सव को सफल बनाया।
नन्हे कदम सोसाइटी की फाउंडर रेणु भाटिया ने कहा कि ऐसे उत्सव नये समाज की प्राथमिकता होनी चाहिये। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिस में प्रथम , द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुतियों व चित्रों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
कला मंज़र संस्था की अध्यक्ष शोभा सक्सेना ने बताया कि भविष्य में भागीदार संस्थाओं की संख्या में वृद्धि की योजना है और नियमित रूप से इन समावेशी उत्सवों की श्रृंखला को जारी रखा जाएगा।
कला मंज़र संस्था की अध्यक्ष शोभा सक्सेना ने बताया कि भविष्य में भागीदार संस्थाओं की संख्या में वृद्धि की योजना है और नियमित रूप से इन समावेशी उत्सवों की श्रृंखला को जारी रखा जाएगा।
टिप्पणियाँ