संदेश

सितंबर 27, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कमल किशोर बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता

चित्र
० योगेश भट्ट ०  औरंगाबाद। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कमल किशोर को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है। कमल किशोर को संगठन में तीन महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे,  जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर संगठन के विचारों एवं कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में संगठन की मीडिया गतिविधियों का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस औरंगाबाद के महासचिव अजय कुमार वर्मा ने कहा कि कमल किशोर की निर्भीक लेखनी, स्पष्ट विचारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। संगठन में मिली नई जिम्मेदारी से समाजहित के कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। बधाई देने वालों में लोक अभियोजक सह वरीय अधिवक्ता अजय कुमार संतोष, पूर्व प्राचार्या डॉ. नीलम रानी, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ शीला वर्मा, महे...

दिल्ली हाट जनकपुरी में 1 से 7 नवंबर तक राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव आयोजित होगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। गोसंवर्धन को संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय आत्मनिर्भरता, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव 2026’ का आयोजन 1 से 7 नवंबर तक दिल्ली हाट, जनकपुरी में किया जाएगा। इसकी घोषणा नॉर्थ एवेन्यू स्थित एमपी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।  पूर्व असम राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, भारतीय किसान संघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा, अशोक सचदेवा तथा पूर्व विधायक मदन लाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रो. जगदीश मुखी ने गोसंवर्धन को भारतीय जीवन-पद्धति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक संरचना में गौ आधारित जीवन पद्धति का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय में पर्यावरण संकट, प्रदूषण और रासायनिक खेती से उत्पन्न चुनौतियों के बीच गौ-आधारित प्राकृतिक जीवनशैली एक प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि गौ-धन की जिस प्रकार उपेक्षा हो रही है, आने वाले समय में दूध से ज्यादा अभाव गोमूत्र का हो...

आईलीड के 16 गौरवशाली वर्षों का उत्सव “इनोविजन 2026”समारोह एवं पुरस्कार वितरण

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : द इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड डेवलपमेंट (आईलीड), कोलकाता ने “इनोविजन 2026: इमेजिन. इनोवेट. इंटीग्रेट” थीम के साथ अपने वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन करते हुए अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और सामुदायिक प्रभाव के सोलह वर्षों का उत्सव मनाया। समारोह में आईलीड समुदाय छात्र,पूर्व छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में आईलीड की सोलह वर्षों की यात्रा को दर्शाती तैयार की गई फिल्म का प्रदर्शन किया गया। आईलीड के चेयरमैन प्रदीप चोपड़ा ने संस्थान के विकास और भविष्य की दृष्टि पर अपने विचार साझा किए। समारोह में तीन श्रेणियों में 50 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनके माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और साझेदारों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में "क्रॉम्पटन" फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग, जिमी टैंगरी द्वारा नवाचार पर एक टेड टॉक, तथा जेम्स प्रिन्सेप को समर्पित एक श्रद्धांजलि फिल्म शामिल रही। कार्यक्रम में प्रीति पटेल, मेजर जनरल चतुर्वेदी, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कस्...

बाल कैंसर जागरूकता माह पर ‘द हीरोज’ नन्हे योद्धाओं के खिले चेहरे

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बाल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर जेएलएन रोड स्थित भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में ‘द-हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंसर केयर (वुमन विंग) एवं पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे बच्चों के बीच सकारात्मकता, उत्साह और खुशियां बांटना तथा उनके साहस को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  उनके संगीत प्रस्तुतियों ने ना सिर्फ बच्चों बल्कि उनके पेरेंटस बल्कि हॉस्पिटल स्टॉफ को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पीडियाट्रिक कैंसर से उपचाररत बच्चों के लिए मेजिशियन द्वारा मैजिक शो का आयोजन किया गया।  महावीर केंसर चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा एवं कैंसर केयर की अध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि चिकित्सालय की ओर से बाल कैंसर रोगियों के लिए नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया गया कि कैंसर से लड़ रहे बच्चे केवल मरीज नहीं, बल्कि साहस और उम्मीद की प्रेरणादायी मिसाल हैं।  चिकित्सालय के...