युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों के अवसरों की पहल
० इरफ़ान राही ० नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर,द्वारका क्षेत्र में युवाओं को शिक्षा, रोज़गार और बेहतर भविष्य के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की तैयारी के साथ सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम नगर मस्जिद एवं कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद ख़ालिद ने की, जबकि सेवानिवृत्त मेजर जनरल जावेद इकबाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर रेहान अरबी और डॉ. शान-ए-आलम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी ने किया। प्रोग्राम का आग़ाज़ कुरआन मजीद की तिलावत से हुआ जो कि मोहम्मद आतिफ़, अब्दुल अहद और शादाब सैफ़ी के ज़रिए पढ़ी गईं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल जावेद इक़बाल ने कहा कि समाज को अपनी दुआओं का अंदाज बदलने की ज़रूरत है। देश की तरक्की और सुरक्षा के साथ बच्चों की उच्च शिक्षा, सफलता और विकास को भी दुआओं में शामि...