WPL 2027 : मुंबई इंडियंस के ल्यूक विलियम्स बने नए हेड कोच : ल्यूक के अनुभव और हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम और आगे बढ़ेगी : नीता अंबानी

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : मुंबई इंडियंस ने WPL 2027 से पहले ल्यूक विलियम्स को महिला टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया, वे लिसा केटली की जगह लेंगे। नीता एम. अंबानी ने ल्यूक विलियम्स का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करते हुए कहा, “ल्यूक एक विजेता हैं, उनके पास व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की लड़कियों ने WPL में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें भरोसा है कि ल्यूक के मार्गदर्शन और हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम आगे भी सफलता हासिल करती रहेगी और युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।
ल्यूक विलियम्स इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ‘विमेन्स बिग बैश लीग’, इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ और भारत की डब्ल्यूपीएल में खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। वे 2025 से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल के चार में से दो खिताब, 2023 और 2025 जीत चुकी है।

के बने नए 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास