बैंक में कर्मियों की शीघ्र भर्ती हो,संगठन की मजबूती से होगा अच्छा वेतन समझौता-आमेरा

० आशा पटेल ० 
जयपुर। ऑल राजस्थान को-ऑपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन, जयपुर सीसीबी इकाई की संयुक्त आम सभा होटल स्वाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्षा साथी संतोष मीणा ने की। मंच पर एसोसिएशन सचिव साथी मनीष गंगवाल, वरिष्ठ साथी एस.के. मिश्रा, रमेश मिश्रा तथा मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रांतीय महासचिव एवं सहकार नेता साथी सूरज भान सिंह आमेरा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन सचिव नरेन्द्र रणवाह ने किया।
विनय शर्मा ने सहकार नेता आमेरा को साफा पहनाकर स्वागत किया। समस्त साथियों ने माल्यार्पण कर तथा महिला साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। सचिव मनीष गंगवाल ने एजेण्डा प्रस्तुत किया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए 17वें वेतन समझौते (01.01.2023 से देय) हेतु मांग-पत्र के लिए सुझाव 2. बैंक की स्टाफ स्ट्रेंथ, रिक्त पदों पर भर्ती, 

PACS से 20% आरक्षित बैंकिंग सहायक एवं ऋण पर्यवेक्षक भर्ती की आवश्यकता , जयपुर सीसीबी में 150स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 70कार्मिक ही काम कर रहे हैं । 3. प्रोबेशन कर्मियों के नियत पारिश्रमिक में वृद्धि, कैश अलाउंस व अन्य भत्तों का गत समझौते अनुरूप भुगतान 4. पदोन्नति नीति एवं स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता व सुधार 5. बैंक की आर्थिक सुदृढ़ता, CRAR, NPA प्रबंधन, आंतरिक निरीक्षण एवं शाखा सुरक्षा 6. RGHS सुविधा, चाइल्ड केयर लीव, 5 दिवसीय बैंकिंग, अंतर-बैंक स्थानांतरण 7. UFBU के आह्वान पर हड़ताल/आंदोलन की तैयारी 
संगठन को अधिक सक्रिय व मजबूत करने हेतु नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया। एम्पलाईज यूनियन - JCCB इकाई : अध्यक्ष: संतोष मीणा,उपाध्यक्ष :धर्मेन्द्र मीणा, अभिषेक अग्रवाल, पिंकी मीणा, सुरेन्द्र सैनी,सचिव : सतीश स्वामी,संगठन सचिव: नरेन्द्र रणवाह,कोषाध्यक्ष : मनोज मीणा,संयुक्त सचिव : रोहित शर्मा, पवन यादव,शाखा प्रतिनिधि: सुप्रिया, फतेह सिंह, जितेन्द्र मीणा, हरेन्द्र सिंह राठौड़, आशीष शर्मा, रामफूल गुर्जर, महेश मीणा, कुलदीप शर्मा, ऋचा सिन्हा, जितेन्द्र कुमार

ऑफिसर्स एसोसिएशन - JCCB इकाई : अध्यक्ष: कपिल माथुर,उपाध्यक्ष : अनिता चंदेल, विनय कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार गुर्जर,सचिव: मनीष गंगवाल, कोषाध्यक्ष : शिवेश दुबे,संगठन सचिव : हेमंत वर्मा,संयुक्त सचिव : मोंटू पंवार, ऋषि राज मौर्या,महासचिव सहकार नेता आमेरा ने नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई दी।

महासचिव सहकार नेता आमेरा ने कहा सहकारी बैंकों के समक्ष आज व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा, आर्थिक सक्षमता और सेवा सुरक्षा की त्रिविध चुनौती है। इसका एकमात्र उत्तर संगठन की एकता और मजबूती है। हमें बैंक की बेहतरी, बेहतर ग्राहक सेवा, ऋण वसूली एवं लाभप्रदता के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा, और साथ ही कार्मिक हितों के लिए संघर्ष के लिए भी हर समय तैयार रहना होगा। AIBEA-AIBOA ही सहकारी आंदोलन में पारदर्शिता और मजबूती का सही मार्ग है। अंत में संगठन सचिव हेमंत वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास