बाल कैंसर जागरूकता माह पर ‘द हीरोज’ नन्हे योद्धाओं के खिले चेहरे

० आशा पटेल ० 
जयपुर। बाल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर जेएलएन रोड स्थित भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में ‘द-हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंसर केयर (वुमन विंग) एवं पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे बच्चों के बीच सकारात्मकता, उत्साह और खुशियां बांटना तथा उनके साहस को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
उनके संगीत प्रस्तुतियों ने ना सिर्फ बच्चों बल्कि उनके पेरेंटस बल्कि हॉस्पिटल स्टॉफ को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पीडियाट्रिक कैंसर से उपचाररत बच्चों के लिए मेजिशियन द्वारा मैजिक शो का आयोजन किया गया। 
महावीर केंसर चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा एवं कैंसर केयर की अध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि चिकित्सालय की ओर से बाल कैंसर रोगियों के लिए नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया गया कि कैंसर से लड़ रहे बच्चे केवल मरीज नहीं, बल्कि साहस और उम्मीद की प्रेरणादायी मिसाल हैं। 
चिकित्सालय के अधिषासी निदेशक मेजर जनरल एस सी पारीक ने बताया कि बाल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर शहर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इसके तहत कई स्टूडेंट्स की ओर से पोस्टर भी बनाए गए, जिनमें से चयनित पोस्टर को कार्यक्रम में प्रदर्षित भी किया।
इस अवसर पर पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ ने कहा कि बाल कैंसर का समय पर पता लगना और उचित उपचार बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल में उपचार के साथ बच्चों और उनके परिवारों को भावनात्मक सहयोग और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास