कमल किशोर बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता
० योगेश भट्ट ०
औरंगाबाद। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कमल किशोर को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है। कमल किशोर को संगठन में तीन महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे,

जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर संगठन के विचारों एवं कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में संगठन की मीडिया गतिविधियों का कार्य करेंगे।इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस औरंगाबाद के महासचिव अजय कुमार वर्मा ने कहा कि कमल किशोर की निर्भीक लेखनी, स्पष्ट विचारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। संगठन में मिली नई जिम्मेदारी से समाजहित के कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बधाई देने वालों में लोक अभियोजक सह वरीय अधिवक्ता अजय कुमार संतोष, पूर्व प्राचार्या डॉ. नीलम रानी, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ शीला वर्मा, महेन्द्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजू रंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, दीपक बलजोरी, सुनील सिन्हा, सूर्यकांत, अमित, गणेश प्रसाद लाल, जदयू नेता विश्वनाथ सिंह, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ वैभव श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक सिन्हा आदि शामिल हैं।

टिप्पणियाँ