संदेश

राजस्थानी फिल्म "हमारी बेटियां" ने अपना विशेष नाम दर्ज कर दिया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | महिलाओं के सम्मान में “मदर्स डे” के अवसर पर राजस्थानी फीचर फिल्म “हमारी बेटियां” का जैम सिनेमा में प्रदर्शन हुआ। महिला सशक्तिकरण के विषय पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में विशेष उत्सुकता बनी हुई थी। इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे उग्रसेन तंवर ने बताया कि फिल्म के रिलीज़ से पूर्व ही इस फिल्म को लेकर क्षेत्रीय फिल्म उद्योग में सकारात्मक चर्चा हो चुकी थी । इसी कारण बड़ी संख्या में महिला शक्ति जयपुर स्थित जैम सिनेमा फिल्म देखने पहुंची । जयपुर के दर्शक 14 मई तक फिल्म का आनंद ले सकेंगे। दर्शकों ने फिल्म के कलाकारों से भेंट कर सेल्फियाँ भी ली | फिल्म प्रदर्शन से पूर्व सभी अतिथियों और कलाकारों का माला, साफ़ा और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया | इस फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनय देव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साह...

चिकित्सकों की सुरक्षा एवं निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद निजी चिकित्सा सेवाएँ बहाल,आरजीएचएस बहिष्कार जारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। डॉ. सोनदेव बंसल को न्याय दिलाने तथा राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में वकीलों के एक समूह द्वारा उनके परिजनों के साथ कथित मारपीट, धमकी एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में जयपुर के समस्त निजी चिकित्सकों एवं चिकित्सालयों द्वारा जारी कार्य बहिष्कार एवं मेडिकल सेवाओं का बंद जारी रहा। डॉ. सोनदेव बंसल के परिजनों द्वारा थाना अशोक नगर, जयपुर में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जयपुर के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारियों ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की तथा उन्हें संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल में आईएमए जयपुर के अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी , आईएमए जयपुर के सचिव डॉ अनुराग तोमर , आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा एवं रीजनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तरूण ओझा, उपचार के सचिव डॉ. बाजिया, प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव डॉ. राकेश कालरा, मेडिकल प्रैक्टिशनर सोसायटी जयपुर के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया कि वकीलों के एक समूह द्वारा लगातार धमकी, दबाव, हंगामा एवं भय का वातावरण ब...

समान शिक्षा के लिए शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी-डॉ माल्या

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । समान शिक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास और शैक्षिक चैरिटी बहुत जरूरी है । यह सशक्त व समृद्ध समाज की नींव है । जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में मदद से ही उच्च शिक्षा का प्रतिशत बढ़ सकता है । उक्त विचार समर्पण संस्था की ओर से राज्य कृषि प्रबन्धन संस्थान दुर्गापुरा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शैक्षिक चैरिटी पर आयोजित व्याख्यान में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने व्यक्त किये । डॉ. माल्या ने पीपीटी प्रेजेन्टेशन द्वारा “शैक्षिक चैरिटी: समानता और समावेशी शिक्षा की दिशा में एक कदम”विषय पर कहा कि “शिक्षा वह प्रकाश है जो अंधकार को दूर करता है। शैक्षिक चैरिटी उस प्रकाश को हर कोने तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।जब हम एक बच्चे को शिक्षा देते हैं, तो हम न सिर्फ उसका भविष्य बदलते हैं, बल्कि एक समान और समृद्ध भारत का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को रोशन करती है । सभी को शिक्षा देना सत्ता, शासन व समाज की ज़िम्मेदारी है ।किसी व्यक्ति की शिक्षा के लिए किया दान सर्वश्रेष्ठ है ।शिक्षा दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। अन्न, वस्त्र, औषध...

‘दिल्ली नालंदा डायलॉग’ दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद संघर्ष में भारत बना उम्मीद की आवाज़ : प्रो. अनिल सूकलाल

चित्र
By : YOGESH BHATT,Correspondent,NEW DELHI. नई दिल्ली : नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित “दिल्ली नालंदा डायलॉग 2026” का इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शुभारंभ हुआ। धनु बिहार द्वारा आयोजित ,कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, दिल्ली सरकार, एवं इंडिया इंटरनेशनल सेंटर द्वारा समर्थित यह संवाद जिसमें देशभर से 100 से अधिक वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, विद्वानों, लेखकों, राजनयिकों, युवा सिविल सेवकों एवं उभरती प्रतिभाओं को एक मंच पर देखा और सुना गया । नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल की अध्यक्षा पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत,प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी , इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक के. एन. श्रीवास्तव,प्रोफ़ेसर सिद्धार्थ सिंह , प्रो. सच्चिदानंद जोशी, नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल की फेस्टिवल चेयरपर्सन डी. आलिया,डॉ.के महेश. संजय कुमार एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एनएलएफ़ उपस्थित थे। नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने साहित्य को एक ऐसी परिवर्तनकारी शक्ति बताया, जो दुनिया भर के समाजों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भारत की साहित्यिक परंपराएँ उसकी सांस्कृतिक पहचा...

महाराणा प्रताप जयंती और 1857 की क्रांति वर्षगांठ पर शौर्यांजलि कार्यक्रम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विकसित भारत का हमारा संकल्प विरासत के संरक्षण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भौतिक विकास की सार्थकता तभी है जब हम अपनी महान परंपराओं और महापुरुषों के जीवन आलोक से जुड़े रहें। उन्होंने मंगल पांडे, खुदीराम बोस, अनन्त काने और देश के लिए अपना सर्वस्व होम करने वाले स्वाधीनता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि आजादी के लिए देशभर से आंदोलन हुए तब देश स्वतंत्र हुआ।  उन्होंने विश्वकवि रविन्द्र नाथ ठाकुर को भी उनकी जयंती पर नमन करते उनके योगदान को याद किया। राज्यपाल बागडे शनिवार को द हिंदू फाउंडेशन, नागपुर द्वारा आयोजित शौर्यांजलि कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम विकसित भारत विरासत के आलोक में महाराणा प्रताप की जयंती और 1857 की क्रांति की वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था।  बागडे ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के पहले ऐसे स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने मातृभूमि के लिए संघर्ष ही नहीं किया मुगलों को निरंतर टक्कर भी दी। उन्होंने राणा प्रताप के महान जीवन और उनके चेतक घोड़े से जुड़े प्रेरक अनछुए प्रसंगों को साझा करते हुए कहा ...

हस्तकला बिज़नेस ग्रोथ वर्कशॉप' कारीगरों,महिला उद्यमियों एवं -लघु उद्यमों के लिए तैयार हुआ रोडमैप

चित्र
By Asha Patel, Correspondent जयपुर। राजस्थान चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री,एम.आई. रोड के सभागार में आयोजित "MSME-हस्तकला बिज़नेस ग्रोथ वर्कशॉप" में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के.एल. जैन (अध्यक्ष, RCCI) ने कारीगरों, महिला उद्यमियों एवं MSME संचालकों को सम्बोधित करते हुए स्थानीय हुनर को वैश्विक मंच तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वाई.एन. माथुर (कार्यकारी निदेशक, RCCI), त्रिलोक चंद (सेवानिवृत्त उप-आयुक्त, उद्योग ), गिरीश शर्मा (उप-निदेशक, MSME), हिमांशु जोशी (AC, DIC), रजत वर्मा (सहायक निदेशक, DCH सीतापुरा), बृजेश मीणा (LDM, SBI) एवं ज्योत्स्ना चौहान (शाखा प्रबंधक, नारी शक्ति शाखा, यूनियन बैंक) की उपस्थिति रही। चेम्बर की चेयरपर्सन चांदनी जग्गा एवं सोनिका मेहरवाल ने भी कार्यक्रम में भागीदारी दर्ज कराई। आयोजक संस्थाओं की ओर से हिमानी जॉली (मैत्रेय ऑर्गनाइज़ेशन) एवं संपति कुमावत (एकता आर्ट एंड क्राफ्ट संस्थान) ने अतिथियों का स्वागत किया।  इस अवसर पर रोनक गुप्ता, धीरज गुप्ता, मनोज मुरारका, मनोज कुमार, तथा विशाल तिवारी एवं अक्षय तिवारी सहित अनेक उद...

अकेलेपन से बढ़ रही है मानसिक स्वास्थ्य विकार मनोरोग विशेषज्ञों ने बताये उपाय

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इंडियन एसोसिएशन ऑफ सौशियल साईकेट्री की मिड टर्म सीएमई 2026, जयपुर के झालाना स्थित आरआईसी में शुरू हुई। सीएमई का उद्घाटन एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर राजस्थान हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एस एस अग्रवाल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।  उन्होंने कहा कि शहरीकरण, डिजिटल निर्भरता और सामाजिक अलगाव ने मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है, जिससे आधुनिक समाज में चिंता, अवसाद और अकेलेपन जैसे मानसिक स्वास्थ्य विकारों की बढ़ती व्यापकता में योगदान हुआ है। मानसिक रूप से, मजबूत सामाजिक बंधन तनाव, चिंता और अवसाद के स्तर को कम करने, नींद में सुधार लाने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को बढ़ाना जरुरी हैं । इसके अलावा, खुशी, आत्म-सम्मान, सहानुभूति, स्वस्थ खानपान और शारीरिक गतिविधि सभी संतोषजनक सामाजिक संबंधों में पनपते हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक विकार ऐसी स्थितियाँ हैं जो आपके विचारों, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करती हैं। अवसाद, चिंता और सिज़ोफ्रेनिया जैसे 200 से अधिक प...