संदेश

अक्टूबर 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"ऑक्टेव " का उद्धघाटन : पूर्वोत्तर भारत के अष्टलक्ष्मी रूप में अनूठे सांस्कृतिक प्रदेश : राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के अनूठे सांस्कृतिक प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें अष्टलक्ष्मी इसीलिए कहा गया है कि यह जैव विविधता, अपनी समृद्ध प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहर के कारण परिपूर्ण है। उन्होंने ऑक्टेव शब्द की चर्चा करते हुए कहा कि यह लेटिन शब्द है। उन्होंने कहा कि ऑक्टेव इस रूप में हमारी सांस्कृतिक समझ को बढाने वाला उत्सव है। राज्यपाल बागडे पश्चिम क्षेत्र संस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित "ऑक्टेव 2026" को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम हमारे देश की सांस्कृतिक निधि हैं। इन प्रदेशों के कलाकार वहां की संस्कृति का जीवन्त प्रदर्शन करने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान में पूर्वोत्तर के कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इन राज्यों के उत्पाद भी बहुत महत्वूर्ण है। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के कलाकारों का जयपुर में प्रदर्शन भारत की वि...

टाईम बैंक ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 75 बुजुर्गों का किया सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर टाईम बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के 75 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने इन वृद्धजनों को सम्मानित किया। जयपुर केंद्र के चेयरमैन आर. सी जैन का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि भारत में 2047 तक बुजुर्गों की संख्या युवाओं की तुलना में अधिक होगी। राज्य सरकार बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किन्तु टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया वरिष्ठजन के अकेलेपन को दूर करने में मदद कर रहा है जो सराहनीय और अनूठा कार्य है। समारोह की विशिष्ट अतिथि सांसद मंजू शर्मा ने भी टाइम बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टाईम बैंक के मेनेजिंग ट्रस्टी अनिल खोसला ने बताया कि पूरे देश में टाईम बैंक के 11000 से ज्यादा सदस्य हैं। समारोह समिति के कॉर्डिनेटर बी. एल वर्मा ने बताया कि टाईम बैंक ऑफ इंडिया देश का पहला और एकमात्र बैंक है जहां पैसा नहीं बल्कि समय जमा किया जाता है। टाइम बैंक के संस्थापक अध्यक्ष पी सी जैन ने भी स...

दस करोड़ से ज्यादा निवेश के साथ RIC में हुआ इनोफेस्ट-2026

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर l फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्री और पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय स्टार्टअप इनोफेस्ट-2026 का समापन हो गया। इन दो दिन में स्टार्टअप्स में 10 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ।  पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के डाइनेमिक चेयरमैन शिक्षाविद डॉ. आनंद पोद्दार ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 2000 से अधिक स्टार्टअप्स ने पंजीयन कराया था , जिनमें 12 को मंच मिला। दूसरे दिन पिचिंग के बाद आएजना टेक, फिक्स पापा और स्वाद विश्वास भावनाएं, पॉकेटहम समेत हालचाल स्टार्टअप्स को 5.25 करोड़ रुपए की ऑन-स्पॉट फंडिंग मिली। खास बात यह कि 15 स्टार्टअप्स ने 20 से अधिक औद्योगिक प्रतिनिधियों के सामने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत किए। लघु उद्योग भारती के साथ तकनीकी नवाचार और स्किल डेवलपमेंट के लिए एमओयू हुआ। पॉलिसी बाजार के ग्रुप प्रेसिडेंट राजीव गुप्ता ने सस्टेनेबल बिजनेस पर सिग्नेचर टॉक की, जबकि बिराक की पूर्व प्रमुख शिल्पी कोचर ने शिक्षा में नवाचार पर विचार रखे। विभिन्न श्रेणियों में ग्लोबल इनोवेश...

ज्वेलर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बने जयपुर के महापौर सुनील कोठारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर की ओर से जयपुर के महापौर सुनील कोठारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह अवसर ज्वेलर्स एसोसिएशन के लिए विशेष गौरव का विषय रहा, क्योंकि एसोसिएशन के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार उसकी कार्यकारिणी समिति के सदस्य रहे किसी व्यक्ति ने जयपुर के महापौर का पद प्राप्त किया है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी सहित विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सुनील कोठारी को जयपुर का महापौर बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने कहा कि यह उपलब्धि केवल सुनील कोठारी की ही नहीं, बल्कि पूरे ज्वेलर्स एसोसिएशन परिवार के लिए सम्मान का विषय है। एसोसिएशन के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में कार्यकारिणी समिति के सदस्य का जयपुर के महापौर पद तक पहुंचना पूरे ज्वेलरी उद्योग के लिए गौरव की बात है।  इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अजय गोधा, उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता .joint secrat...

पंचायत चुनाव की तैयारी राजस्थान कांग्रेस द्वारा डेगाना,जिला नागौर से चुनाव अभियान शुरू

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारी हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिस डेगाना, जिला नागौर की भूमि पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पंचायत राज की स्थापना की थी, उस भूमि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पंचायत राज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर, चुनाव अभियान प्रारम्भ किया गया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन से पूर्व प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का विधानसभा क्षेत्र बगरू, दूदू, अजमेर, ब्यावर एवं नागौर जिलों मेंं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पंचायत राज कार्यकर्ता सम्मेलन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि जिस जिले में उनका ननिहाल है और उनका जन्म हुआ ऐसे नागौर जिले में जन्मदिवस के अवसर पर अपार जनसमूह के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने का मौका...