एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय का 11वां स्थापना दिवस होगा ‘विद्यारंभ-26’

० योगेश भट्ट ० 
पुणे। एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय, विश्वराजबाग, लोणी-कालभोर, पुणे अपना 11वां स्थापना दिवस 11 अगस्त को समारोह के साथ मनाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री प्रो. डॉ. बलराम भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके पश्चात 12 अगस्त से नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय ‘विद्यारंभ-26’ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जे. डी. लक्ष्मीनारायण विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन देंगे।
दोनों कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रमों की अध्यक्षता एमएईईआर के एमआईटी समूह, भारत के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ डी. कराड करेंगे। इस अवसर पर एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के कार्याध्यक्ष प्रो. डॉ. मंगेश कराड, कुलपति प्रो. डॉ. राजेश एस., कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. सुनीता कराड, प्रो. ज्योति ढाकणे, प्रो. विनायक घैसास, प्रोवोस्ट डाॅ.सायली गणकर, प्र-कुलपति डॉ. रामचंद्र पुजेरी, डॉ. मोहित दुबे, डॉ. नचिकेत ठाकुर तथा कुलसचिव डॉ. महेश चोपडे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
‘विद्यारंभ-26’ के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान, नवाचार एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा। विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उनके स्वागत के लिए तीन दिनों तक प्रेरणादायी व्याख्यान, उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजेश एस. तथा कुलसचिव डॉ. महेश चोपडे ने पत्रकार परिषद में दी।

‘विद्यारंभ-26’ कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षाविदों को ‘राष्ट्रीय गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान के कुलपति डॉ. आनंद भालेराव, महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. शैलेंद्र देवळाणकर और एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. महेश चोपडे शामिल हैं। इन सभी को राज्यपाल के हाथों ‘राष्ट्रीय गरिमा पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. नचिकेत ठाकूर ने इस अवसर पर दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार