कांग्रेस की नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए। बैठक का मुख्य फोकस संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित रहा।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) ललित तूनवाल, वार रूम चेयरमैन एवं महासचिव जसवंत गुर्जर तथा प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला।

शहीद स्मारक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम स्वामी ने कहा कि नवगठित टीम सामाजिक न्याय, समानता एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ