संदेश

जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए सेंटर का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। अगर इंसान पूरे दिल, समर्पण और फोकस के साथ काम करे,तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। मोशन एजुकेशन के संस्थापक और शिक्षाविद नितिन विजय ने जयपुर में मोशन एजुकेशन के नए स्टडी सेंटर के उद्घाटन अवसर पर दिया। नितिन विजय ने बताया कि मोशन एजुकेशन की शुरुआत 7 दिसंबर 2007 को एक छोटे से कमरे में फिजिक्स की क्लास से हुई थी। उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट था-विद्यार्थियों को सही दिशा देना और उनकी मदद करना।  उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य और छात्रों के प्रति समर्पण ने मोशन को आज लाखों छात्रों की जिंदगी बदलने वाला अग्रणी संस्थान बना दिया है। मोशन एजुकेशन का लक्ष्य सिर्फ अच्छे रिज़ल्ट देना नहीं, बल्कि हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देना है। मोशन में छात्रों की कमजोरियों को दूर करने और उनकी मजबूती को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से कोटा में मोशन एजुकेशन अपने उत्कृष्ट सेलेक्शन प्रतिशत के लिए जाना जाता है। नितिन विजय ने बताया कि आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से अब आईआईटी-जेईई और...

सलमान खान की " बैटल ऑफ गलवान " को टक्कर देगी " स्वाभिमान दा ऑक्सीजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर बनाई गयी हिन्दी फिल्म " स्वाभिमान दा ऑक्सीजन " 17 अप्रैल को सलमान खान की बेटल ऑफ गलवान के साथ रिलीज़ होने जा रही है । सलमान खान की फिल्म का बजट 200 करोड रुपयों के आस पास है जो कि बादल की फिल्म से 200%से भी अधिक माना जा रहा है । लेकिन बादल की फिल्म अपनी कहानी और बेहतरीन गीत संगीत व कलाकारों के शानदार अभिनय के दम पर सलमान खान की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे सकती है ।  बादल झरवाल की फिल्म का ट्रेलर 01 फरवरी को रिलीज़ होने जा रहा है । फिल्म मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर आधारित होने के कारण सच्चाई के करीब रहेगी और मुख्य अभिनेता के रूप में बादल झरवाल ने इस फिल्म मे अलग-अलग भूमिकाओ में 4 किरदारों को निभाया है । जोकि अपने आप मे चुनौती भरा काम रहा है ।   फिल्म मे मुख्य अभिनेत्री के रूप निष्ठा डागूर है और इस फिल्म मे राखी शुक्ला व बादल झरवाल के बीच मे बाँलीवुड इन्डस्ट्री में आज तक का सबसे लम्बा सीन भी वन टेक शूट हुआ है । फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत लोकेसंस पर की गयी है । इस फिल्म मे वी एफ एक्स का इस्तेमाल ब...

डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने आयोजित की “द फूड विजार्ड शेफ, द फूड विजार्ड शेफ प्रतियोगिता”

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने किया “द फूड विजार्ड शेफ, द फूड विजार्ड शेफ प्रतियोगिता” का समारोह के रूप में आयोजनं | डंगायच स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की प्रिंसिपल डॉ ज्योति अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने पाक-कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार का प्रदर्शन किया। डॉ अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का सम्मान समारोह शहर के होटल जयपुर मैरियट में आयोजित किया गया। डॉ अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर एवं देश के कई नामी फाइव स्टार होटल्स के एग्जीक्यूटिव शेफ, जनरल मैनेजर्स, उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों तथा प्रतियोगिता के स्पॉन्सर्स की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा डंगायच ग्रुप से अतुल डंगायच , कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ज्योति अरोड़ा समस्त जूरी मेंबर्स के द्वारा की गई, जिसमें इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही फर्स्ट रनर-अप रावत स्कूल विवेक विहार, सेकंड रनर-...

Delhi बाल साहित्य पर सेमिनार : डॉक्टर हबीब सैफी की किताब "मोबाईल खिलौना ...

चित्र

अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी ने की लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी से साझेदारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर,| अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. ने अपनी सिस्टर कंपनी लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस के सहयोग से भारत रिन्यूएबल एक्सपो 3.0 में प्रभावशाली और मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस सहभागिता के जरिए कंपनी ने भारत के तेजी से बढ़ते औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के लिए एक इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया। इस एक्सपो में पॉलिसीमेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, टेक्नोलॉजी इनोवेटर्स और निवेशकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण और सफल मंच के रूप में दिखाई दिया । अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी प्रा. लि. को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सोलर इंस्टॉलेशंस, यूटिलिटी-स्केल ईपीसी एग्ज़ीक्यूशन और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स में अपनी व्यापक विशेषज्ञता प्रस्तुत करने का एक मंच प्रदान किया  लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने एडवांस्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स और एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ का प्रदर्शन किया, जो स्टेशनरी पावर एप्लिकेशंस के साथ भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक...

डॉ सर्वेश उनियाल और हरीश भट्ट की ट्रेवलर्स हैण्ड बुक " प्रकृति पथ-नन्दा पथ का लोकार्पण

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : विश्व पुस्तक मेला के लेखक मंच में डॉ सर्वेश उनियाल और हरीश भट्ट की ट्रेवलर्स हैण्ड बुक " प्रकृति पथ-नन्दा पथ का लोकार्पण किया गया तथा नन्दा देवी राजजात 2026 पर परिचर्चा की गई। प्रकृति पथ -नन्दा पथ का लोकार्पण दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज की प्राचार्या प्रो.रमा,उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अकादमी के पूर्व उप निदेशक निशीथ कुमार,  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र के निदेशक गणेश खुगशाल गणी, शिक्षाविद व गढ़वाल हितैषिणी सभा, दिल्ली के महासचिव पवन कुमार मैठानी और पूना महाराष्ट्र से आए हिमालयन ट्रेवलर रामचन्द्र बाबू राव जगताप द्वारा किया गया। विनसर प्रकाशन और लेखक गांव के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित प्रकृति पथ नन्दा पथ के लोकार्पण समारोह में गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र के निदेशक गणी ने कहा कि नन्दा राजजात हिमालयी क्षेत्र की 280 किमी लम्बी यात्रा है। हर बारह साल में होने वाली यह यात्रा इस वर्ष आयोजित होगी। गांव,जंगल,दर्रा और ग्लेशियरों से होने वाली यह यात्रा ब...

सेफ्टी इज़ द न्यू स्वैग’ के तहत 2030 तक दुर्घटनाओं में 15% कमी का लक्ष्य

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली | दिल्ली के तालीमाबाद, संगम विहार स्थित हमदर्द पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा का इस वर्ष का थीम –सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा है। अर्थ रिवाइटल फाउंडेशन की ओर से क्रैशफ्री इंडिया के सहयोग से संचालित इस पहल के अंतर्गत कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के लगभग 1200 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल सहर एम ए सैयद ने न केवल ऐसी पहल का स्वागत किया बल्कि उन्होंने स्कूली छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को आज की सबसे बड़ी जरुरत बताया। अर्थ रिवाइटल फाउंडेशन की प्रमुख अर्चना भांगा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सक्रिय ग्लोबल अलाएंस ऑफ एनजीओज फॉर रोड सेफ्टी संयुक्त राष्ट्र सड़क सुरक्षा सहयोग पहल के अंतर्गत कार्य करता है और 100 से अधिक देशों के 400 से ज्यादा गैर-सरकारी संगठनों को एक साझा मंच प्रदान करता है।  इस वैश्विक गठबंधन का उद्देश्य ज्ञान-साझाकरण, नीति स्तर पर जवाबदेही तय करना औ...