संदेश
बस स्टेण्डस और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में खुलेंगे सरस आउटलेट्स
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन और इससे जुड़े जिला दुग्ध संघ लोकल फॉर लोकल के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में गम्भीरता से जुटे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन आपणों अग्रणी राजस्थान के तहत राज्यभर के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसरों, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में सरस के आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस पार्लर, सचिवालय और आरटीडीसी के नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट पर सफल प्रयोग के बाद आरसीडीएफ इस योजना के विस्तार पर गम्भीरता से काम कर रहा है। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त सरस दूध एवं दूध से बने उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आरसीडीएफ की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ की राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसर में सरस आउटलेटस खोलने की योजना है। आरसीडीएफ द्वारा एसएमएस हॉस्पीटल और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के साथ एमओयू किया जा चुका है और बहुत जल्दी कुछ अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों से भी एमओयू किया जायेगा। यह योजना वोकल फॉर ल...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 27वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन का उद्घाटन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। जयपुर में राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब की ओर से आयोजित 27वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन का आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं विंटेज कार में बैठकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एग्जीबिशन में देश–विदेश की दुर्लभ और ऐतिहासिक विंटेज कारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों में विंटेज कारों को लेकर खासा उत्साह और क्रेज देखने को मिला। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन में आकर बेहद अच्छा लग रहा है। विंटेज कारें हमारी धरोहर हैं और इनका इस तरह से संरक्षण और रखरखाव काबिले-तारीफ है। जयपुर में इस तरह का आयोजन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जयपुर में विंटेज कार रैली और एग्जीबिशन हर साल आयोजित की जाती है, जो अपने सुंदर और यूनिक डिस्प्ले के लिए जानी जाती है। साथ ही उन्होंने कार मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय है कि आज भी इन कारों को पूरी तरह सुरक्षित और बेहतर तरीके से मेंटेन रखा गया है। हर साल इस एग्जीबिशन में कुछ नया देखने...
क्रिएटिविटी : कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० ए जयपुर : माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जयपुर विद्यालय में ‘बसंत पंचमी’ एवं ‘तिरंगा’ थीम पर कक्षा छःसे नौ तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर–कक्षा ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई। विद्यालय सचिव राधामोहन कचोलिया, भवन मंत्री गोविंद मालपानी, एमएमसी मेंबर्स कविता फोफलिया व अल्का खण्डेलवाल की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को अलग–अलग समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने मिठाई, नमकीन एवं पेय श्रेणी से संबंधित एक–एक आकर्षक एवं नवाचारी व्यंजन जैसे नारियल लड्डू, चॉकलेट मोदक, रसमलाई,डोनट्स ,कस्टर्ड, पान लड्डू, भेलपुरी, पपड़ी चाट, गोलगप्पे, सैंडविच, चाट ,सलाद, रंग-बिरंगे शरबत, ज्यूस, मोजितो, केसर मिल्क आदि तैयार किए जिनमें बसंत पंचमी की छटा और तिरंगे के रंगों की सुंदर झलक के साथ विद्यार्थियों ने संविधान व अनेकता में एकता को भी दर्शाया जो आकर्षण का केंद्र रहा । प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता, पोषक तत्व, पर्यावरण संरक्षण और ...
मधु विहार में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार के सोलंकी मार्केट के प्रधान सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा,सम्मान से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों,आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों तथा बाजार के सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी उपस्थितजनों ने नेताजी के जन्म दिवस पर उन्हें स्मरण करते हुए उनके त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा प्राप्त की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पालम-360 के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने नेताजी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं एवं बच्चों को नेताजी के जीवन और विचारों से प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। अन्य वक्ताओं में ब्रजेश सोमवंशी, सतीश जैन, हरिश्चंद्र राय, प्रेम प्रभाकर एवं अरुण ठाकुर सहित अनेक व्यक्तियों ने नेताजी के विचारों पर अपने विचार साझा किए। सभा में प्रेम मलिक, दिनेश शर्मा, रामगोपाल सरोहा, के.के. तिवारी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर ...
साइएंट ने वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सालाना दर सालाना 40 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० Nooruddin Ansari ० हैदराबाद , ग्लोबल इंटेलिजेंट इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी साइएंट ने 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने फाइनैंशियल नतीजे घोषित किए। वित्तीय वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम (आईएनआर में) o साइएंट डीईटी का राजस्व रु 1488 करोड़ पर पहुंचा, तिमाही दर तिमाही 3.5 फीसदी और सालाना 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की o साइएंट डीईटी नॉर्मलाइज़्ड पीएटी रु 150 करोड़ पर, सालाना दर सालाना 40.2 फीसदी बढ़ोतरी o साइएंट डीईटी एफसीएफ रु 236 करोड़ पर, नॉर्मलाइज़्ड एफसीएफ पीएटी कन्वर्ज़न 157.6 फीसदी कृष्णा बोदानापु, एक्ज़क्टिव वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, साइएंट ने कहा, ‘‘इस तिमाही साइएंट ग्रुप ने आर्थिक एवं भू-राजनैतिक चुनौतियों के बावजूद अपने विकास के संवेग को बनाए रखते हुए विभिन्न सेगमेन्ट में शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। हमारी नकदी की स्थिति और मुनाफ़ा हमें आत्मविश्वास देता है कि हम डीईटी, डीएलएम एवं सेमीकंडक्टर्स में अपने विविध एवं संतुलित पोर्टफोलियो के विकास को गति प्रदान करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। साइएंट सेमीकंडक्टर्स ने तीसरी तिमाही मे...
Jaipur : 14 संस्थाओं ने बच्चों संग मनाया बसंत उत्सव – 2026 #
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। बसंत पंचमी को कला मंज़र सोसाइटी ने अपने हैंड्स टुगेदर अभियान के अंतर्गत, रोटरी क्लब,जयपुर बापू नगर एवं नन्हे कदम सोसाइटी के सहयोग से समावेशी बसंत उत्सव – 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेष बच्चों एवं सामान्य बच्चों ने एक साथ हिस्सा लिया। इस उत्सव का उद्देश्य दिव्यांगता के प्रति समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वीकृति की भावना को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने सरस्वती वंदना व गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर बसन्त ऋतु का स्वागत किया। उत्सव में मुख्य अतिथि अशोक परनामी, अति विशिष्ट अतिथि सुश्री शताब्दी अवस्थी ( अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट स्टेट आइकन, राजस्थान ) विशेष अतिथि अजय गर्ग (वरिष्ठ मिनिएचर कलाकार) एवं प्रतिमा पटनायक ( वरिष्ठ चित्रकार, नृत्यांगना ) ने शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। रोटरी क्लब, जयपुर बापू नगर की अध्यक्ष मीता माथुर ने कहा कि हैंड्स टूगेदर अभियान जिन उद्देश्यों के लेकर शुरू किया गया है वो हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है और इसका विस्तार होना चाहिए। कला मंज़र संस्था की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि उत्सव...