संदेश

अक्टूबर 5, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑक्टेव-2026 : एक भारत श्रेष्ठ भारत का सर्वोत्तम उदाहरण : Dy CM दीया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री, पर्यटन, वित्त एवं संस्कृति मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता में एकता से है। हमारी संस्कृति किसी एक भाषा, एक प्रदेश या एक परंपरा तक सीमित नहीं है। भारत की वास्तविक सांस्कृतिक शक्ति उसकी विविध लोक परंपराओं, भाषाओं, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प और जीवन-पद्धतियों में निहित है। पूर्वाेत्तर भारत इसी सांस्कृतिक विविधता का एक समृद्ध और महत्वपूर्ण अध्याय है। डिप्टी सीएम ने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आरआईसी, जयपुर के सहयोग से आयोजित किए जा रहे पूर्वोत्तर भारत पर केंद्रित ‘ऑक्टेव 2026’ के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने ऑक्टेव 2026 के आयोजन के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन दलवी को बधाई दी। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन एम दलवी ने मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम दीया कुमारी का स्वागत किया और उनका शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया...

मुम्बई में 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' कई हस्तियों को मिला सम्मान

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुम्बई। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ने 6ठे 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' का आयोजन किया। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत अवार्ड शो 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026' क्लासिक रहेजा क्लब, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ऎक्टर सुरेंद्र पाल, सुनील पाल, अली खान, दिलीप सेन, बीएन तिवारी, मोहम्मद भाई (ओनर Babel रेस्तरां), डॉ मुस्तफा यूसुफ़ ग़ोम, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड, रमेश गोयल, अनिल सिंह, केतन करंडे सहित कई अभिनेता निर्देशक, संगीतकार, समाजसेवक की उपस्थिति रही और सभी इस अवार्ड से सम्मानित किए गए।  आरजे आरती ने प्रोग्राम की एंकरिंग की और उन्हें अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। सिंगर एन के नरेश, सागर आचार्य सिंगर, सोनू श्रीवास्तव, आरजे सुमित, विशाल भगत, डॉ. प्रकाश टाटा, पिंकी खिमनानी,  पूजा मौर्य, पूजा मिश्रा, पूजा शर्मा, जे. के. तिवारी, सैम, प्रमोद सिंह, नरेश, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,कुलदीप काले, डाॅ. सतीशलक्ष्मणराव कोडापे, प्रतीक सिंह, डॉ. महीनाज़, शेफ मोहम्मद हकीम सहित कई हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुर्वे ( श...

सेट पर लगी आग बाल-बाल बचीं भोजपुरी क्वीन संजना पांडेय

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  जौनपुर :  भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री संजना पांडेय हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू होकर अभिनेत्री की ओर फैल गई। घटना के बाद शूटिंग सेट पर मौजूद लोगों के बीच मची अफरा-तफरी की चर्चा फिल्मी गलियारों में होने लगी। संजना पांडेय के मुताबिक, जिस सीन की शूटिंग हो रही थी, उसमें उन्हें आग के बीच खड़ा होना था। इसके लिए निर्धारित ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। शूटिंग के दौरान हवा काफी तेज चलने लगी, जिसके कारण आग को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लपटें अचानक उनकी ओर आ गईं। देखते ही देखते आग उनके कपड़ों तक पहुंच गई। अभिनेत्री ने बताया कि स्थिति अचानक बिगड़ी और कुछ ही क्षणों में उनके कपड़ों में आग लग गई। हालांकि शूटिंग यूनिट के क्रू सदस्यों ने तत्काल मोर्चा संभाला और पानी डालकर आग बुझाई। उनकी तत्परता के कारण संजना को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल...