श्रीअग्रवाल शिक्षा समिति जयपुर के चुनाव में सुरेश अग्रवाल–नरेश सिंघल ग्रुप की एक तरफा जीत

० आशा पटेल ० 
जयपुर : श्री अग्रवाल शिक्षा समिति जयपुर के चुनाव में सुरेश अग्रवाल–नरेश सिंघल ग्रुप के नेतृत्व वाले पैनल के सभी सदस्यों ने एक तरफा जीत हासिल की। इस जीत के बाद सुरेश अग्रवाल और नरेश सिंहल ने कहा कि श्री अग्रवाल शिक्षा समिति प्रदेश ही नहीं देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, बड़े-बड़े उद्योगपति व्यापारी और समाजसेवी इस समिति से जुड़े हुए हैं। समिति गुणवत्ता पूर्ण एकेडमिक एजुकेशन के साथ रोजगार आधारित प्रोफेशनल शिक्षा के प्रयास में जुटी हुई है।

हमारे पिछले कार्यकाल में श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के गौरवपूर्ण स्वर्ण युग को लौटाने का प्रयास किया है। इस बार भी समाज ने हमारे पूरे गुट को भारी मतों से वोट और सपोर्ट देकर और समर्थन देकर प्रोत्साहित किया है । समाज ने उनके पूरे ग्रुप पर जो विश्वास करके पुनः जिमेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा हमारा शिक्षा और खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने का संकल्प है नई कार्यकारिणी ने इस कार्यकाल के लिए शिक्षा के साथ खेल एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
समिति परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें बैडमिंटन, कुश्ती, टेबल टेनिस स्विमिंग पूल स्केश सहित विभिन्न खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आने वाले महीनों में औपचारिक उद्घाटन करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही इस कार्यकाल में सभी कक्षाओं को वातानुकूलित (AC) करने और स्मार्ट क्लास में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया।

आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवारों के बच्चों की शिक्षा में फीस बाधा न बने, इसके लिए एक विशेष शिक्षा सहायता ट्रस्ट बनाने का भी संकल्प लिया गया है। इस ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की फीस में जुटाने में सहायता की। मुख्य चुनाव अधिकारी चानणमल अग्रवाल ने बताया कि कुल 4,500 सदस्यों में से 1690 ने मतदान किया। इसमें सबसे ज्यादा वोट 1530 अरविंद अग्रवाल को और सुरेश अग्रवाल को 1518 और नरेश सिंघल को 1454 वोट मिले। 

इन चुनाव में विरोधी गुट के मदन मोहन मित्तल को 160 और नरसिंह गुप्ता को भी 100 वोट मिले,हालांकि इन्होंने मतदान से पहले ही चुनाव से हटने का फैसला किया था लेकिन नामांकन वापसी तय समय पर नहीं होने के कारण वैलेट पेपर पर इनका भी नाम शामिल था। अब एक-दो दिन में सभी चुने हुए समिति सदस्य अपने पदाधिकारी और कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास