संदेश
डॉ.राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली अब ‘लोहिया नगर’ के नाम से जाना जाएगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० लोहिया नगर : समाजवादी चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ.राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अकबर पुर ( जनपद आंबेडकर नगर ) को अब ‘लोहिया नगर’ के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय डॉ. लोहिया के विचारों, संघर्षों और सामाजिक योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके साथ ही अकबरपुर रेलवे स्टेशन को भी डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम से संबोधित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अत्यंत विडंबनापूर्ण है कि प्रदेश में वर्षों तक समाजवादी पार्टी की सरकारें रहने के बावजूद अपने ही वैचारिक पुरोधा के सम्मान में ऐसा कोई ठोस और निर्णायक कदम नहीं उठाया गया। जिन विचारों और आदर्शों पर राजनीति करने का दावा किया जाता रहा, उनके प्रतीक व्यक्तित्व के प्रति यह उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण कही जाएगी। आजकल एक धारणा या कहें एक राजनीतिक ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि तथाकथित समाजवादी राजनीति, वैचारिक रूप से कांग्रेस के अधिक निकट दिखाई देती है। तमाम वैचारिक विरोधों और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद यह तथ्य सामने आ रहा है कि जिन कार्यों को समाजवादी सरकारों को करना चाहिए था, उन्हें वर्तमान ...
OPPO ने ट्रैवल फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़ लॉन्च की
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० Kolkata, OPPO इंडिया ने अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ में तीन वैरिएंट, Reno15 Pro, Reno15 Pro Mini, और Reno15 लॉन्च किए। यह सीरीज़ युवा यात्रा प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए तैयार की गई है। इसमें एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, इंटैलिजेंट AI के साथ बेहतरीन डिज़ाइन दिया गया है। अपनी तरह की पहली HoloFusion टेक्नोलॉजी और प्राकृतिक तत्वों से प्रेरित कलर फिनिश के साथ, Reno15 सीरीज़ में मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक फॉर्म फैक्टर है। Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini में फोटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा दिया गया है, जो 50MP 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस, 120x तक डिजिटल ज़ूम, PureTone इमेजिंग टेक्नोलॉजी और AI एडिटिंग टूल्स की मदद से बहुत साफ इमेज कैप्चर करता है। Reno15 सीरीज़ के बारे में OPPO इंडिया के हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, गोल्डी पटनायक ने कहा, “भारत में OPPO के 100 मिलियन से अधिक यूज़र हैं। इसलिए हमने करीब से देखा है कि खासकर कैमरा सिस्टम, इंट्यूटिव AI, विशेष डिज़ाइन लैंग्वेज और यूज़र एक्सपीरियंस के मामले में ग्राहकों की अपेक्षाएं कैसे प्रीमियम अनुभव...
भारत का भविष्य उज्जवल मगर साहित्य का ग्राफ कमजोर क्यों - डॉ परीक्षित सिंह
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर, राईटर्स क्लब जयपुर के तत्वावधान में भारत व अमरीका के दर्शन, साहित्य, चिकित्सा सेवा तथा समाज के सांस्कृतिक परिवेश के वर्तमान एवं भविष्य पर चर्चा के लिए आयोजित “एक संवाद डा. परिक्षित सिंह के साथ “. में जयपुर के डॉ. परिक्षित सिंह ने संस्था के अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह साहिल के साथ संवाद में कहा कि आज का भारत विकसित भारत है और इसका भविष्य उज्जवल है मगर साहित्य की दृष्टि से देखें तो आज भारत पहले के भारत से बहुत पिछड़ रहा है। इसका ग्राफ नीचे जा रहा है। यह देश कभी ज्ञानियों, ऋशियों, महर्शियों के मार्गदर्शन पर चलता था इसका आज अभाव है। भारत आज नये पाश्चात्य सभ्यता की ओर बढ़ रहा है। लोकेश कुमार साहिल के एक प्रश्न के जबाब में परिक्षित सिंह ने बताया कि आज का जयपुर अपना पुराना वैभव खोता जा रहा है । जिस स्मार्ट सिटी की हम बात करते हैं वह जयपुर स्थापना के समय से ही पहला स्मार्ट सिटी था। हम विकास की चाह में अपना सौन्दर्य सभाल नहीं पाये।इसी प्रकार अब के अमेरिका में पहले के मुकाबले उदारवाद कम हुआ है। जिससे पहले अमेरिका एक विश्व शक्ति था आज उसके...
EPCH की 61वें IHGF दिल्ली मेला स्प्रिंग' के स्वागत समिति की घोषणा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० नई दिल्ली,| भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने अपने कार्यक्रम आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग'2026 के 61वें संस्करण के स्वागत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामांकन की घोषणा की. आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग'2026, 14-18 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर ऐंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है. ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि मोहित चोपड़ा, मेसर्स चोपड़ा म्यूजिकल, मेरठ, अध्यक्ष आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति स्प्रिंग'2026 गौतम नथानी, मेसर्स सीत कमल इंटरनेशनल, जयपुर, उपाध्यक्ष आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति स्प्रिंग’2026 आनंद जालान, मेसर्स शुभम ट्रेक्सिम प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, उपाध्यक्ष आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति स्प्रिंग’2026 आगामी मेले की तैयारियों पर ईपीसीएच अध्यक्ष ने कहा कि परिषद ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग'2026 के 61वें संस्करण के लिए बड़ी संख्या में विदेशी खरीदारों को लाने की पहल पर अपनी कोशिशें शुरू कर दी हैं. इन को...
अलवर टाइगर मेराथन बाघ बचेगा तो जंगल बचेगा,पर्यटन बढ़ेगा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन के साथ -अलवर से जायेगा पूरी दुनिया को संदेश--बाघ बचेगा, तो जंगल बचेगा, पर्यटन बढ़ेगा | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय सोच को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन ( एटीएम-2026 ) के दूसरे संस्करण का आयोजन 8 फरवरी को अलवर में किया जाएगा अरावली की पहाड़ियों और सरिस्का टाइगर रिज़र्व के प्रवेश द्वार पर होने वाला यह आयोजन मैराथन को बाघ संरक्षण, वन सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और जिम्मेदारीपूर्ण पर्यटन से जुड़ा एक व्यापक जन-आंदोलन के स्वरूप के प्रदर्शित करेगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न को आगे बढ़ाती है, जिसमें स्वस्थ नागरिक, सुरक्षित पर्यावरण और सतत विकास को एक-दूसरे के पूरक माने गए हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य व्यक्तिगत फिटनेस को सामूहिक पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़ते हुए नागरिकों में सकारात्मक विचारों को उत्पन्न करना है। हॉफ मैराथन क...
मतदाता सूची से नाम काटना अधर्म : सचिन पायलट
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि यह निर्वाचन आयोग का दायित्व है देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखें। उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित ना रहे। आज देश में कई जगहों से ऐसी खबरे आ रही है कि राजनैतिक हित साधने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों से सैकड़ो लोगों के नाम काटने या जोडने के लिए बी.एल.ओ. पर अनाश्यक दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे अनुचित दबाव के चलते कई स्थानों पर तो बी.एल.ओ. आत्महत्या जैसा कदम उठाने को भी मजबूर हो गये है। वोट देने का अधिकार हमारी सबसे बडी पूंजी है और कोई इसे छीनना चाहेगा तो उसे कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा। सचिन पायलट ने मंगलवार को टोंक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में सतर्कता के लिए लगाये गये कांग्र्रेस पार्टी के बीएलए की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा प्रमाण सहित उजागर की गई मतदाता सूचियों की गड़बडियों और बिहार चुनाव में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से साफ हो...