मतदाता सूची से नाम काटना अधर्म : सचिन पायलट


० आशा पटेल ० 
टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि यह निर्वाचन आयोग का दायित्व है देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखें। उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित ना रहे। आज देश में कई जगहों से ऐसी खबरे आ रही है कि राजनैतिक हित साधने के उद्देश्य से मतदाता सूचियों से सैकड़ो लोगों के नाम काटने या जोडने के लिए बी.एल.ओ. पर अनाश्यक दबाव बनाया जा रहा है।

 ऐसे अनुचित दबाव के चलते कई स्थानों पर तो बी.एल.ओ. आत्महत्या जैसा कदम उठाने को भी मजबूर हो गये है। वोट देने का अधिकार हमारी सबसे बडी पूंजी है और कोई इसे छीनना चाहेगा तो उसे कतई स्वीकार नहीं किया जायेगा। सचिन पायलट ने मंगलवार को टोंक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में सतर्कता के लिए लगाये गये कांग्र्रेस पार्टी के बीएलए की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही।

 उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा प्रमाण सहित उजागर की गई मतदाता सूचियों की गड़बडियों और बिहार चुनाव में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से साफ हो गया है कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता संदेह के घेरे में है। ऐसे में अपने मताधिकार की रक्षा के लिए हमें जागरूक रहना होगा।
उन्होंने टोंक में लगे बी.एल.ए. के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एस.आई.आर. के कार्य में आपने जो हिम्मत, हौसला, संयम और सजगता का जो परिचय दिया है उसके लिए आप बधाई के पात्र है।

 उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन नहीं हो जाता, तब तक हमारा कार्य पूर्ण नहीं होगा । दस्तावेज के अभाव में किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से ना कटे यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सचिन पायलट टोंक में पूर्व विधायक कमल बैरवा के नवीन प्रतिष्ठान होटल ओम साईं का उद्घाटन किया।

 सचिन पायलट ने टोंक में कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने की प्रदेशभर से शिकायतें आ रही है वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन से पहले बहुत गड़बड़ियां आ रही है । निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्ष तरीके से कारवाई को अंजाम दे फार्म 7 जमा कराने के बाद वाजिब मतदाता के नाम काटे जा रहे हैं। राजनीतिक दुर्भावना रखकर यह किया जा रहा है। यदि नाम काटने का काम करेंगे तो कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी । वोट चोरी की संभावना का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी।

नरेगा का नाम बदलने पर कहा कि नाम और स्कीम बदलने को सब गलत मान रहे है गरीबों के पास एक मात्र सुरक्षा कवच था मनरेगा गरीब तबके को संविधान ने 100 दिन का रोजगार दिया उसको छीना । केंद्र सरकार इस स्कीम को खत्म करना चाहती है इसलिए इसका बजट 60-40 कर दिया। ऐसा पहली हुआ है गांधीजी के नाम पर बनी स्कीम बदलना चाहते है नरेगा को खत्म करने का सरकार ने जो काम किया है इसका विरोध करेंगे।

 सचिन पायलट ने टोंक में बीएलए की बैठक ली। इस दौरान पीसीसी सचिव सुमित गर्ग, नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी , निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, पीसीसी उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी एवं सभी बीएलए मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार