संदेश

पूज्य सिंधी पंचायत व सिंधु समाज वेलकम ग्रुप ने मनाया चेतीचंड महोत्सव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | पूज्य सिंधी पंचायत एव सिंधु समाज वेलकम ग्रुप सांगानेर के तत्वावधान में 11 वे विशाल चेतीचंड महोत्सव एवं शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकली गई | पीयूष बचानी सर्व समाज सेवी एव मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंडित मनोज द्वारा गणेश जी का पूजन किया गया | श्री अमरापुर दरबार जयपुर के संत  मोहनलाल महाराज ( संत मोनूराम साईं  ) एव संत मंडली का पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर के अध्यक्ष उत्तम चंद बचानी एव समस्त कार्यकारिणी ने माला पहनाकर स्वागत किया | संत मोनूराम साईं एव संत मंडली ने भगवान श्री झूलेलाल की पूजा अर्चना कर ध्वजा वंदन किया, आरती कर हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया |इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े ,ऊठ के साथ राजस्थान के मशहूर बेंड सिंधी शहनाई , गणेश भगवान , झूलेलाल एवं  पूज्य बहिराणा साहब,  संत कवरराम ,  सतगुरु साईं टेहूराम ,  शहीद हेमू कालाणी, शिव परिवार , माता रानी शेर पर सवार ,  काली माता , राधा कृष्ण , रामलला ,बाहुबली हनुमान , वानर सेना ,बड़ा नंदी पर शिव सवार, अगोरी एव गोरिल्ला एव मंकी मेन आकर्षण का केंद रहे | इस कार...

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की विशेष यात्रा का आयोजन किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के समन्वय में एक पहल आयोजित की गई। यह बुजुर्गों की देखभाल और समर्थन के लिए निरंतर प्रयास को दर्शाता है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने 17 मार्च को 42 वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की एक विशेष यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा उद्यान के विशेष रूप से केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोले जाने के दौरान आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और अमृत उद्यान प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और जैव विविधता को देखने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने इस अनुभव को सार्थक और सुखद बताया। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ऐसे कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है : बीके ऊषा दीदी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मनमोहिनीवन स्थित ग्लोबल ऑडिटोरियम में रेडियो मधुबन द्वारा महिलाओं के लिए कार्यक्रम एवं स्नेह मिलन आयोजित किया गया। इसका विषय था "स्वतंत्र स्वर: हर नारी का अधिकार, नशा मुक्त परिवार"। इसके माध्यम से समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी और नशामुक्त समाज की नींव रखने का आह्वान किया गया। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी उषा दीदी ने आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर कहा कि नारी केवल शक्ति का रूप नहीं, बल्कि वह समाज की शिल्पी है। जब एक नारी मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वतंत्र होती है, तो वह पूरे परिवार को व्यसनों से मुक्त कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करती है। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसीलाल शाह ने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से 'नशा मुक्त परिवार' की अनिवार्यता को समझाया, ताकि आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सके। सीडीपीओ योशिता कल्ला ने सरकारी योजनाओं और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर कहा ...

नीता अंबानी ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भुवनेश्वर :  नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT एवं KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, कला एवं संस्कृति तथा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में। इस समारोह में 40 हज़ार आदिवासी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की UPI आधारित कैश विड्रॉल सर्विस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने UPI आधारित कैश विदड्रॉल सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जिसके तहत ग्राहक अब बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर QR कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। मतलब बिना डेबिट कार्ड और पारंपरिक ATM न होने के बाद भी ग्राहक अपना पैसा निकाल सकेंगे। बैंक के अनुसार, नई सेवा खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जहां ATM पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने UPI ऐप के माध्यम से ट्रांजैक्शन ऑथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे। जियो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा डिजिटल भुगतान और नकद उपयोग के बीच की दूरी को कम करेगी तथा पहली बार डिजिटल भुगतान अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सहायक वातावरण में UPI अनुभव प्रदान करेगी। बैंक का कहना है कि अपने डिजिटल भुगतान इंफ्रास्ट्रक्चर और लास्ट-माइल बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंट नेटवर्क के जरिए यह पहल देश में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, नकद-निर्भर वर्गों तक UPI का विस्तार करने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ...

लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर झूमे लोग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच, बुराड़ी द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक लोक-पर्व फूलदेई के उपलक्ष्य में बुराड़ी स्थित उत्तराखंड पार्ट-2 (समृद्धि खेल परिसर के निकट) में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, महिला कीर्तन मंडलियों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, बच्चों एवं मातृशक्ति ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करते हुए गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की अकादमी एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच का विशेष सहयोग रहा। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार फौजी ललित मोहन जोशी, जिनके लोकप्रिय गीत ‘राइफल मेरी कानी मा’, ‘हे दीपा’ और ‘टक टका टक’ पर जनसमूह झूम उठा। उनके साथ दिलीप रावत, शगुन उनियाल एवं कृपाल उप्रेती के निर्देशन तथा मोती शाह के संगीत संयोजन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डी.पी.एम.आई. एवं उत्तराखंड लोक भाषा साहित्य मंच द्वारा संचालित कक्षाओं...

नदी में कचरा फेंकने के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  लोणी-काळभोर (पुणे) : पुणे शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली मुळा-मुठा नदी में पिछले कई वर्षों से लोणी-काळभोर, कदमवाकवस्ती ग्राम पंचायत तथा आसपास के कुछ गांवों द्वारा प्रतिदिन कचरा डाले जाने के विरोध में एमआईटी शैक्षणिक परिसर के छात्रों का ‘कचरा बंद’ आंदोलन पांचवें दिन भी जारी । इसके परिणामस्वरूप दोनों ग्रामपंचायत क्षेत्रों की बस्तियों में कचरा न उठाए जाने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहे इस मुद्दे के विरोध में छात्रों ने सबसे पहले 4 मार्च को विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ‘कचरा बंद’ आंदोलन करते हुए ग्राम पंचायतों के कचरा ढोने वाले ट्रैक्टरों को परिसर से नदी की ओर जाने से रोक दिया था। इसके बाद पुलिस उपायुक्त की मध्यस्थता में छात्रों ने संबंधित ग्रामपंचायतों को समस्या के समाधान के लिए सात दिनों की समय सीमा दी थी।  समय सीमा समाप्त होने के बावजूद नदी में कचरा डालना जारी रहने पर छात्रों ने 13 मार्च को फिर से आंदोलन शुरू करते हुए विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर कचरा वाहनों को रोक दिया। आंदोलन शु...