एमआईटी एडीटी के अंग्रेजी शिक्षा मॉडल का कैम्ब्रिज ने किया अध्ययन 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण
० योगेश भट्ट ० पुणे : अंग्रेजी भाषा में दक्षता बढ़ाने के लिए पिछले चार वर्षों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर कैम्ब्रिज लिंग्वास्किल प्रमाणपत्र दिलाने की पहल के लिए एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (एडीटी) विश्वविद्यालय के कार्य का चार वर्षों का प्रभाव अध्ययन (Impact Study) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, यूके ने प्रकाशित किया। इस अध्ययन के प्रकाशन के साथ ही लिंग्वास्किल प्रमाणपत्र वितरण समारोह यूनिवर्सिटी के प्रयाग सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोडक्ट मैनेजर इयान कॉवली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजेश एस., प्रोवोस्ट प्रो. डॉ. सायली गणारकर, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के साउथ एशिया विभाग की प्रमुख डॉ. संगीता मेहता, कैम्ब्रिज परीक्षा केंद्र के प्रबंधक डॉ. अतुल पाटील तथा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ज्ञानदेव नीलवर्ण मंच पर उपस्थित थे। एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय के अधिकृत कैम्ब्रिज सेंटर के माध्यम से प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण और मूल्यांकन अनिवार्य कि...