पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय म्यूज़ियम में "कला शिविर" चित्रों का म्यूज़ियम द्वारा ऑनलाइन ऑक्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर : पद्मश्री रामगोपाल विजयवर्गीय मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कला शिविर में जयपुर के विभिन्न कला संस्थानों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों ने चित्र बनाए। म्यूज़ियम परिसर में तैयार हुए इन चित्रों में से पांच सर्वश्रेष्ठ चित्रों को 5000 प्रत्येक और दस को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप 1000 रु नकद प्रदान किए गए। शेष चित्रों का म्यूज़ियम द्वारा हर महीने ऑनलाइन ऑक्शन किया जाएगा और बिक्री होने पर उसकी संपूर्ण राशि संबंधित कलाकार को ही दी जाएगी।
बिक्री न होने वाले चित्र कलाकारों को वापस लौटा दिए जाएंगे। अंतिम दिन सभी चित्रों को अतिथियों द्वारा अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया। समारोह में विनोद भारद्वाज, कविता मुखर, डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्र भी म्यूज़ियम की वेब साइट पर बिक्री के लिए अपलोड किए जाएंगे। इस अवसर पर टोक्यो, जापान से निशिदा ने भी उपस्थित होकर यह संदेश दिया। यह कला प्रतियोगिता युवा कलाकारों के लिए भविष्य की ओर अपने सफर की शुरुआत करने का एक यादगार अवसर है।
यहाँ कुछ कृतियाँ ऐसे कलाकारों की हैं जो अभी शुरुआत के चरण में हैं, और कुछ कृतियाँ पहले से ही प्रसिद्धि के स्तर तक पहुँच चुकी हैं। विजेताओं का चयन करने में आयोजकों को निश्चित ही कठिनाई हुई होगी। सभी की कृतियों को देखकर लगा कि उनमें अद्भुत व्यक्तित्व और तकनीक का समावेश है, जिसने मुझे दिल से प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के विजेता कलाकार रहे -यशिका जांगिड़, मानसिका सिंह चौहान, जिया तंवर, एकलव्य शर्मा, इति बंसल। साथ ही प्रोत्साहन पुरस्कार सार्थक जिंदल, पायल शर्मा, श्रीकांत गोस्वामी, साक्षी छीपा, अभिषेक शर्मा, विपुल दाधीच, रिया शर्मा, नव्या सिंह, ट्विंकल, रवींद्र सुथार ने प्राप्त किया। म्यूज़ियम ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल विजयवर्गीय ने बताया कि म्यूजियम की वेब साइट तैयार हो चुकी है।
अब हर महीने चित्रों का ऑनलाइन ऑक्शन किया जाएगा और बिक्री से प्राप्त राशि संपूर्ण रूप से संबंधित कलाकार को ही प्रदान की जाएगी। तीन बार में न बिकने वाले चित्र कलाकारों को वापस लौटा दिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित