कैटरकॉन इंडिया,16 श्रेणियों में अनेक कैटरर्स हुए सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर, गुलाबी शहर में हाल ही आयोजित कैटरिंग व्यवसायिकों के महाकुम्भ में देश भर के कैटरर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | जयपुर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (एफएआईसी) एवं जयपुर कैटरिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदर्शनी 'कैटरकॉन इंडिया' में एफएआईसी अवॉर्ड के तहत 18 राज्यों की 16 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैटरर्स को सम्मानित किया गया।
 इस प्रदर्शनी में 500 से अधिक प्रदर्शकों तथा हजारों विजिटर्स ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी और फूड सर्विस क्षेत्र में निवेश की संभावना पर चर्चा हुई। एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उद्योग का विकास करना था। इस मौके पर मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव व उपाध्यक्ष सुनील सोंखिया ने आयोजन की सफलता का श्रेय प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों और सहयोगी संस्थाओं को दिया। प्रदर्शनी में आधुनिक कमर्शियल किचन उपकरण, फूड प्रोसेसिंग तकनीक और हॉस्पिटैलिटी समाधान आकर्षण का केंद्र रहे।
कैटरकॉन के दौरान कमर्शियल रेफ्रिजरेशन कंपनी एलानप्रो के नॉलेज प्लेटफॉर्म 'सक्षम कनेक्ट' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैटरिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों, हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट्स, फूड बिजनेस ऑपरेटर्स और विशेषज्ञों ने सुरक्षित, जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार कैटरिंग व्यवस्था पर चर्चा की। कंपनी के निदेशक संजय जैन ने कहा कि 'सक्षम कनेक्ट' का उद्देश्य उद्योग के विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम में फूड फ्यूचर फाउंडेशन के सीईओ एवं एफएसएसएआई के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास