स्टार हेल्थ ने आसान इलाज, तेज़ क्लेम और अस्पताल में स्वास्थ्य हेतु सुविधा बढाई

० आशा पटेल ० 
जयपुर, हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लि ने अपने 20 साल पूरे होने पर राजस्थान में सेहत की सुरक्षा को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी ने शुरुआत से अब तक राजस्थान में 2,77,800 से ज्यादा दावों के तहत 1,370 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है और 51.50 लाख से ज्यादा लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस दिया है।
राजस्थान ने हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज बढ़ाने में बड़ी तरक्की की है। एनएफएचएस-5 रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 87.8% परिवारों में कम से कम एक सदस्य हेल्थ इंश्योरेंस या फाइनेंसिंग स्कीम के तहत कवर था, जो एनएफएचएस -4 में सिर्फ 18.7% था। फिर भी, इलाज का खर्च चिंता का विषय है, क्योंकि 2021-22 में कुल स्वास्थ्य खर्च का 37.1% हिस्सा लोगों को अपनी जेब से देना पड़ा। इससे साफ है कि परिवारों को मेडिकल खर्चों से बचाने के लिए एक अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस की बहुत जरूरत है।
 वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 240 करोड़ रुपये के 43,000 से ज्यादा क्लेम पास किए और 5 लाख से अधिक लोगों को हेल्‍थ इंश्योरेंस दिया। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी को 87 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीडब्ल्यूपी मिला, 37,000 से अधिक पॉलिसियां जारी हुईं, 1 लाख से ज्यादा लोगों को कवर मिला और 68 करोड़ रुपये के 14,300 से अधिक क्लेम पास किए गए।

राजस्थान के शहरों से लेकर नए बाजारों तक स्टार हेल्थ की पहुंच लगातार बढ़ रही है। राज्य के 27 जिलों में कंपनी का नेटवर्क फैला है, जिसमें 40 से ज्यादा शाखाएं, 4 ग्रामीण बीमा केंद्र और 20,680 से अधिक एडवाइजर्स शामिल हैं। अपने 20 साल के सफर में स्टार हेल्थ बीमा से आगे बढ़कर अपनी भूमिका का विस्तार भी कर रही है। इनमें 'टॉक टू स्टार' जैसी सेवा शामिल है, जिसके जरिए ग्राहक ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं, साथ ही घर पर इलाज (होम हेल्थकेयर) और पहले से तय अस्पताल भर्ती के लिए मार्गदर्शन पा सकते हैं।

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा ने कहा राजस्थान ने हेल्थ इंश्योरेंस की जागरूकता और कवरेज में काफी तरक्की की है । शुरुआत से अब तक 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा के 2,77,800 से अधिक क्लेम पास करके हमने खुद देखा है कि परिवारों के लिए समय पर आर्थिक सुरक्षा कितनी जरूरी होती है। भारत में 20 साल पूरे होने पर हमारा ध्यान हेल्थ इंश्योरेंस को हर किसी तक पहुंचाने और ग्राहकों को सही समय पर डॉक्टर की सलाह, डिजिटल परामर्श और घर के पास इलाज की सुविधा देने पर है।

'टॉक टू स्टार' के जरिए ग्राहक डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं और सही इलाज की सलाह पा सकते हैं, जिसमें घर पर इलाज और पहले से तय अस्पताल में भर्ती होना शामिल है। यह सुविधा स्टार हेल्थ ऐप पर उपलब्ध है। 

स्टार हेल्थ की होम हेल्थकेयर सेवा के तहत योग्य पॉलिसीधारक उन बीमारियों का चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त इलाज कैशलेस व्यवस्था के ज़रिए घर पर ही करा सकते हैं, जिन्हें अस्पताल के बाहर सुरक्षित रूप से संभाला जा सकता है। 300 शहरों में उपलब्ध इस सेवा ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में लगभग 50,000 परामर्श दिए, और इस दौरान इसके इस्तेमाल में सालाना आधार पर करीब 600% की बढ़ोतरी देखी गई।

तकनीक के इस्तेमाल से ग्राहकों का अनुभव लगातार तेज़ और आसान हो रहा है। स्टार हेल्थ ने तकनीक को बेहतर बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे अब करीब 90% प्रस्ताव डिजिटली प्रोसेस होते हैं। कंपनी ने आम कैशलेस क्लेम को जल्दी पास करने के लिए एआई से संचालित प्रोसेसिंग को सक्षम किया है, और फिलहाल लगभग 20% कैशलेस क्लेम एआई के ज़रिए प्रोसेस हो रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास