भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने के लिए MLB ने रिलायंस की RISE Worldwide के साथ की साझेदारी

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : मेजर लीग बेसबॉल (Major League Baseball) ने राइज़ वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। राइज़ वर्ल्डवाइड, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सहायक कंपनी है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में बेसबॉल को लोगों तक ले जाना है। इस साझेदारी के तहत मार्केटिंग, सोशल मीडिया के ज़रिए प्रचार जैसे व्यावसायिक अभियान चलाए जाएंगे। अक्टूबर 2026 में मुंबई में एक बड़ा लाइव कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसका उद्देश्य भारतीय दर्शकों तक बेसबॉल को पहुंचाना है।

एमएलबी कई वर्षों से भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। 2019 में नई दिल्ली में दफ़्तर खोलने के बाद से लीग इस खेल के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के लिए जुटी हुई है। भारत में स्कूलों में “एमएलबी फर्स्ट पिच” कार्यक्रम शुरू किया। युवाओं के लिए “एमएलबी कप” प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। एमएलबी ने “इंडियन बेसबॉल ड्रीम्स” जैसे भारत-केंद्रित कार्यक्रम भी शुरू किए। इनसे लोगों में बेसबॉल के प्रति रुचि बढ़ी है।

एमएलबी के व्यवसाय और मीडिया उपआयुक्त नोआ गार्डन ने कहा, “यह साझेदारी एमएलबी की अंतरराष्ट्रीय विकास रणनीति में एक मील का पत्थर है। राइज़ के साथ काम करके हम बेसबॉल के रोमांच को ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे और साथ ही खेल के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेंगे।

राइज़ वर्ल्डवाइड के प्रमुख निखिल बारदिया ने कहा, “भारत का खेल बाज़ार लगातार नई संभावनाएं गढ़ रहा है। बेसबॉल की वैश्विक लोकप्रियता को देखते हुए मुझे लगता है कि ये सही समय है कि इसे भारतीय दर्शकों के और करीब लाया जाए। राइज़ वर्ल्डवाइड, एमएलबी के साथ साझेदारी कर लोगों को बेसबॉल के रोमांच से रूबरू कराने को लेकर उत्साहित है। ऐसे रोमांचक अनुभव बेसबॉल को भारत में नए दर्शकों तक पहुँचाने में मददगार साबित होंगे।

राइज़ वर्ल्डवाइड खेल और मीडिया क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है। कंपनी भारत में बेसबॉल को नए दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। दोनों संगठन मिलकर नए कार्यक्रम और ज़मीनी स्तर की पहल शुरू करेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग बेसबॉल से जुड़ सकें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित