राज्य के विकास में योगदान देने वाले 55 महिलाओं और 45 पुरूषों का होगा चयन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्य के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा '100 आइकन्स ऑफ राजस्थान' पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों का चयन किया जाएगा।

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति 31 अगस्त तक विभाग की वेबसाइट (industries.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

 सक्सेना ने बताया कि इस पहल के तहत उद्योग, व्यापार, निर्यात, उद्यमिता, स्टार्टअप, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता, शिक्षा, सामाजिक उद्यमिता, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्ति पात्र होंगे। चयनित व्यक्तियों को 'द 100 आइकन्स कम्पेंडियम' में स्थान दिया जाएगा। साथ ही उनकी उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा तथा राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न रणनीतिक संवादों और ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर मिलेगा।

इस पहल का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने नेतृत्व, नवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को सामने लाने से समाज, विशेषकर युवाओं को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार