इस्लामिक क्विज़ महिला-2026 में इल्म,तरबियत और महिला सुरक्षा का संदेश बूंदी-हिण्डोली के तलबा ने लिया हिस्सा
0 इरफ़ान राही 0 बूंदी,राजस्थान,महिला सुरक्षा संकल्प के तहत आयोजित “ख़्वातीन इस्लामिक क्विज़-2026 एवं एजाज़-ए-इस्लाम तकसीम प्रोग्राम” में बूंदी एवं हिण्डोली क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इल्म, तरबियत, अच्छे अख़लाक, बेटियों की शिक्षा, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिक्षा एवं ज्ञान से जोड़ने के साथ बेटियों और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में मेहमान-ए-ख़ुसूसी सैफी मौहम्मद आरिफ़ नागौरी, नेशनल मेम्बर एवं राजस्थान इंचार्ज स्टूडेंट सेवा समिति, शहज़ादी नागौरी, मौहम्मद रफ़ीक चाचा, नायब अमीर, इमरान मिर्ज़ा, सेक्रेटरी, अरशद हुसैन नागौरी, कैशियर एवं अज़हर खान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नासिर हुसैन नागौरी, अमीर (अध्यक्ष) जमीयत अहले हदीस बूंदी ने की। कार्यक्रम में “महिला सुरक्षा संकल्प” के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज क...