संदेश

भगतसिंह ने कहा था कि स्वतंत्रता आदमी का जन्मसिद्ध अधिकार है

चित्र
० आशा पटेल ०   मेरठ , उत्तर प्रदेश। जनवादी लेखक संघ मेरठ द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह का 119 वां जन्मदिन कचहरी प्रांगण मेरठ में मनाया गया। इस मौके पर सभी लेखकों ने अफसोस जाहिर किया कि यह भगत सिंह के सपनों का भारत नहीं है। जनवादी लेखक संघ के जिला मंत्री मुनेश त्यागी ने बताया कि भगत सिंह पढ़ने के शौकीन थे। उन्होंने शोषण, दरिद्रता और असमानता का गंभीर अध्ययन किया था। वे क्रांतिकारी आंदोलन के प्रकाश स्तंभ थे।  मुनेश त्यागी ने बताया कि भगतसिंह ने जेल में 300 किताबें पढ़ी थीं और 37 देशी विदेशी लेखकों का अध्ययन किया था। भगत सिंह चार भाषाएं जानते थे और उन्होंने चार अखबारों प्रताप, प्रभा, महारथी और चांद में अनेकों लेख लिखे थे। भगत सिंह अपने साथियों में सबसे बड़े लेखक थे। क्रांतिकारियों द्वारा लिखे गए 137 लेखों में से 97 लेख भगत सिंह ने लिखे थे। उन्होंने बताया की भगत सिंह ने पूर्ण मुक्ति का उद्घोष किया, क्रांति की व्याख्या की। क्रांति के लिए किसानों मजदूरों को संगठित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भगतसिंह ने क्रांति की वैज्ञानिक अवधारणा को स्थापित किया। हिंदी को राष्ट्रभाषा का ...

Rajasthan Tourism क्रिएटर्स और यूथ के साथ मिलकर तय करेंगे टूरिज्म का अगला कदम - उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर Rajasthan International Centre, जयपुर में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 'Rajasthan Creators Conclave 2026' आयोजित किया गया। Conclave में देशभर के 100 से अधिक ट्रैवल ब्लॉगर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, स्कूल-कॉलेज के यूथ और होटल इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए। इन सभी क्रिएटर्स ने राजस्थान पर्यटन के नए अनुभवों, रील्स की भूमिका और हिडन डेस्टिनेशन प्रमोशन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने प्रमुख ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स शशांक संघवी, प्रकृति अरोराऔर आशीष शर्मा के साथ मंच पर चर्चा करते हुए राजस्थान पर्यटन का नया विजन रखा। Conclave का उद्देश्य यूथ और क्रिएटर्स से सीखना : ये सब हमारे ट्रैवल ब्लॉगर्स हैं जो ट्रैवल से रिलेटेड सोशल मीडिया पर हैं, उन सबको बुलाकर उनसे इंटरैक्शन किया जाए।  इसमें बहुत सारी चीजें सामने निकली हैं कि नेक्स्ट हमको टूरिज्म में क्या करना चाहिए, जिससे हर ट्रैवलर को अलग-अलग एक्सपीरियंस चाहिए। इनको पता है इनकी कौन सी रील आगे बढ़ी, कौन सी नहीं बढ़ी, लोगों को क्या...

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा ‘युवा गौरव’ से सम्मानित हितेश भांडिया

चित्र
० आशा पटेल ०  लाडनूं। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सर्वोच्च सम्मान ‘युवा गौरव’ से जयपुर के युवा समाजसेवी एवं संगठनकर्ता हितेश भांडिया को जैन विश्व भारती, लाडनूं में आचार्य श्री महाश्रमण जी और  साधु साध्वियों के सान्निध्य में सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर देशभर से आए प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में भांडिया को यह अलंकरण प्रदान किया गया। हितेश भांडिया लंबे समय से संगठन, रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए उन्हें पूर्व में भी अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। विशेष रूप से रक्तदान जागरूकता, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण ने भांडिया को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें आध्यात्मिकता से और अधिक जुड़ने तथा भविष्य में भी अधिक निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ सेवा कार्य...

कमल किशोर बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता

चित्र
० योगेश भट्ट ०  औरंगाबाद। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कमल किशोर को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है। कमल किशोर को संगठन में तीन महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे,  जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर संगठन के विचारों एवं कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में संगठन की मीडिया गतिविधियों का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस औरंगाबाद के महासचिव अजय कुमार वर्मा ने कहा कि कमल किशोर की निर्भीक लेखनी, स्पष्ट विचारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। संगठन में मिली नई जिम्मेदारी से समाजहित के कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। बधाई देने वालों में लोक अभियोजक सह वरीय अधिवक्ता अजय कुमार संतोष, पूर्व प्राचार्या डॉ. नीलम रानी, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ शीला वर्मा, महे...

दिल्ली हाट जनकपुरी में 1 से 7 नवंबर तक राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव आयोजित होगा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। गोसंवर्धन को संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय आत्मनिर्भरता, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय गोधन दीपावली महोत्सव 2026’ का आयोजन 1 से 7 नवंबर तक दिल्ली हाट, जनकपुरी में किया जाएगा। इसकी घोषणा नॉर्थ एवेन्यू स्थित एमपी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।  पूर्व असम राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, भारतीय किसान संघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा, अशोक सचदेवा तथा पूर्व विधायक मदन लाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रो. जगदीश मुखी ने गोसंवर्धन को भारतीय जीवन-पद्धति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक संरचना में गौ आधारित जीवन पद्धति का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय में पर्यावरण संकट, प्रदूषण और रासायनिक खेती से उत्पन्न चुनौतियों के बीच गौ-आधारित प्राकृतिक जीवनशैली एक प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि गौ-धन की जिस प्रकार उपेक्षा हो रही है, आने वाले समय में दूध से ज्यादा अभाव गोमूत्र का हो...

आईलीड के 16 गौरवशाली वर्षों का उत्सव “इनोविजन 2026”समारोह एवं पुरस्कार वितरण

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : द इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड डेवलपमेंट (आईलीड), कोलकाता ने “इनोविजन 2026: इमेजिन. इनोवेट. इंटीग्रेट” थीम के साथ अपने वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन करते हुए अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और सामुदायिक प्रभाव के सोलह वर्षों का उत्सव मनाया। समारोह में आईलीड समुदाय छात्र,पूर्व छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में आईलीड की सोलह वर्षों की यात्रा को दर्शाती तैयार की गई फिल्म का प्रदर्शन किया गया। आईलीड के चेयरमैन प्रदीप चोपड़ा ने संस्थान के विकास और भविष्य की दृष्टि पर अपने विचार साझा किए। समारोह में तीन श्रेणियों में 50 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनके माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और साझेदारों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में "क्रॉम्पटन" फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग, जिमी टैंगरी द्वारा नवाचार पर एक टेड टॉक, तथा जेम्स प्रिन्सेप को समर्पित एक श्रद्धांजलि फिल्म शामिल रही। कार्यक्रम में प्रीति पटेल, मेजर जनरल चतुर्वेदी, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कस्...

बाल कैंसर जागरूकता माह पर ‘द हीरोज’ नन्हे योद्धाओं के खिले चेहरे

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बाल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर जेएलएन रोड स्थित भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में ‘द-हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैंसर केयर (वुमन विंग) एवं पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे बच्चों के बीच सकारात्मकता, उत्साह और खुशियां बांटना तथा उनके साहस को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर रवीन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  उनके संगीत प्रस्तुतियों ने ना सिर्फ बच्चों बल्कि उनके पेरेंटस बल्कि हॉस्पिटल स्टॉफ को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पीडियाट्रिक कैंसर से उपचाररत बच्चों के लिए मेजिशियन द्वारा मैजिक शो का आयोजन किया गया।  महावीर केंसर चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा एवं कैंसर केयर की अध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि चिकित्सालय की ओर से बाल कैंसर रोगियों के लिए नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संदेश दिया गया कि कैंसर से लड़ रहे बच्चे केवल मरीज नहीं, बल्कि साहस और उम्मीद की प्रेरणादायी मिसाल हैं।  चिकित्सालय के...