संदेश

CRPF अगरतला में हिंदी पखवाड़ा एवं हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  अगरतला, ग्रुप केन्द्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (  CRPF ) अगरतला में स्टेशन स्तर पर हिंदी दिवस समारोह एवं तिमाही हिंदी बैठक का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि संजय यादव, महानिरीक्षक त्रिपुरा सेक्टर द्वारा की गई। सेक्टर कार्यालय, रेंज कार्यालय एवं ग्रुप केन्द्र अगरतला में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पी.के. बासन उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र अगरतला बी.सी. पात्रा उप महानिरीक्षक त्रिपुरा सेक्टर हेंनजांग उप महानिरीक्षक रेंज अगरतला रमेश कुमार उप महानिरीक्षक त्रिपुरा सेक्टर एवं एस.के. ओझा उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) ग्रुप केन्द्र अस्पताल अगरतला सहित वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे। महानिरीक्षक ने गृह सचिव की राजभाषा अपील एवं महा निदेशक केरिपुबल के राजभाषा संदेश का वाचन...

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 'मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड' से सम्मानित

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : उभरते बाजारों की एफएमसीजी कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) को 190 साल पुराने बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित बॉम्बे चैंबर इनक्लूजन अवार्ड्स 2026 में सम्मानित किया गया। कंपनी को विविधता, समानता, समावेशिता और अपनेपन (DEIB) के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 'मार्की बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड' से नवाजा गया। इसके साथ ही, कंपनी को कंज्यूमर और लाइफ साइंसेज सेक्टर में 'फर्स्ट रनर-अप' भी घोषित किया गया। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की 'आरंभ' (Aarambh), 'गोल' (GOAL) और 'बेरसियाप' (Bersiap) जैसी पहलों के साथ समावेशी भर्ती प्रक्रियाओं ने मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और कॉर्पोरेट टीमों में विविधता लाने में मदद की है। इससे विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली लोगों को संगठन के भीतर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिले हैं।  गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के ग्लोबल एचआर हेड वैभव राम ने कहा, “हमें ‘मार्की’ श्रेणी में शामिल किए जाने पर खुशी है। इस श्रेणी में उन संगठनों को मान्यता दी जात...

ज्ञान भारतम मिशन के तहत 23 लाख पांडुलिपियों का सर्वे, 1.24 लाख डिजिटाइज्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित "ज्ञान भारतम मिशन" के तहत राजस्थान राज्य में "पाण्डुलिपि डिजिटलीकरण कार्यशाला" का आयोजन जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पांडुलिपियां केवल पुराने कागज या ग्रन्थ नहीं हैं, ये भारत के हजारों वर्षों के साहित्य, परम्परा, इतिहास और दर्शन की धरोहर हैं। इनमें हमारे पूर्वजों के अनुभव, शोध और ज्ञान का भण्डार सुरक्षित है। एक पाण्डुलिपि केवल अतीत की कहानी नहीं कहती, बल्कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए नए मार्ग खोलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में "ज्ञान भारतम मिशन" इसी संकल्प को नई तकनीक से जोड़ रहा है। मोदी जी का विजन है कि हमारा प्राचीन ज्ञान अलमारियों में बंद न रहे, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से दुनिया तक पहुंचे और विकसित भारत की शक्ति बने। प...

देश में हो रही वोट चोरी और निर्वाचन आयोग में अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। देश में हो रही वोट चोरी और निर्वाचन आयोग में हुई अनियमितताओं तथा राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा द्वारा की गई बेईमानी के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर विशाल धरना-प्रदर्शन कर राज्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के घेराव के लिये हजारों कार्यकर्ताओं ने विशाल मार्च निकालकर गिरफ्तारी दी। विरोध-प्रदर्शन में एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सहसचिव पूनम पासवान एवं रित्विक मकवाना, कांग्रेस विधायक, सांसद, विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, पीसीसी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र बचाने के लिये जन आन्दोलन कर रही है क्योंकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में जो नागरिकों वोट का अधिकार दिया है उससे सरकारें बनती ...

"मन के मनके" माहिया संग्रह में कहीं उलाहना कहीं कटाक्ष और कहीं श्रृंगार को पिरोया है

चित्र
० सतेन्द्र धारीवाल 'धारी' ०  अमरोहा, उत्तर प्रदेश : "मन के मनके" एक ऐसा साझा संग्रह जिसमें 61 रचनाकारों ने अपने मनोभावों की अभिव्यक्ति को माहिया छंद के रूप में व्यक्त किया सभी रचनाकारों का प्रयास अतुल्यनीय रहा। इस संग्रह की संपादिका डॉ. संतोष कुमारी संप्रीती ने निश्चित रूप से गहन निष्ठा और लगन के साथ इस संग्रह को संपादित किया।  वह पूरी निष्ठा के साथ अपने इस संकल्पित कार्य में लगी रहीं और अंततः इसे पूरा किया। संतोष संप्रीती स्वयं साहित्यकार के रूप में बड़ा नाम है जो लगभग हर विधा में अपनी लेखनी को अनवरत चलाती रहती हैं। जहां तक रचनाकारों का प्रश्न आता है तो सभी रचनाकारों ने अपनी अहम् भूमिका निभाई और लेखन में पूरी निष्ठा के साथ लगे रहे और अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास किया।  सभी रचनाकारों ने अलग-अलग विषयों पर माहिया छंद लिखे इस माहिया संग्रह को संग्रहित करने में संतोष संप्रीती जी का अहम् योगदान रहा है  मैंने सभी रचनाकारों के माहिया छंदों को, एक-एक शब्द को, एक-एक अक्षर को और उनके भावों को पढ़ा है। इसके साथ ही छंदों में मात्राओं के भार को भी सही करने में अपना अथक प्रयास...

युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों के अवसरों की पहल

चित्र
० इरफ़ान राही ०  नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर,द्वारका क्षेत्र में युवाओं को शिक्षा, रोज़गार और बेहतर भविष्य के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की तैयारी के साथ सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक होने की आवश्यकता पर जोर दिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम नगर मस्जिद एवं कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद ख़ालिद ने की, जबकि सेवानिवृत्त मेजर जनरल जावेद इकबाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर रेहान अरबी और डॉ. शान-ए-आलम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी सैफ़ी ने किया। प्रोग्राम का आग़ाज़ कुरआन मजीद की तिलावत से हुआ जो कि मोहम्मद आतिफ़, अब्दुल अहद और शादाब सैफ़ी के ज़रिए पढ़ी गईं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल जावेद इक़बाल ने कहा कि समाज को अपनी दुआओं का अंदाज बदलने की ज़रूरत है। देश की तरक्की और सुरक्षा के साथ बच्चों की उच्च शिक्षा, सफलता और विकास को भी दुआओं में शामि...

श्रीअग्रवाल शिक्षा समिति जयपुर के चुनाव में सुरेश अग्रवाल–नरेश सिंघल ग्रुप की एक तरफा जीत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : श्री अग्रवाल शिक्षा समिति जयपुर के चुनाव में सुरेश अग्रवाल–नरेश सिंघल ग्रुप के नेतृत्व वाले पैनल के सभी सदस्यों ने एक तरफा जीत हासिल की। इस जीत के बाद सुरेश अग्रवाल और नरेश सिंहल ने कहा कि श्री अग्रवाल शिक्षा समिति प्रदेश ही नहीं देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, बड़े-बड़े उद्योगपति व्यापारी और समाजसेवी इस समिति से जुड़े हुए हैं। समिति गुणवत्ता पूर्ण एकेडमिक एजुकेशन के साथ रोजगार आधारित प्रोफेशनल शिक्षा के प्रयास में जुटी हुई है। हमारे पिछले कार्यकाल में श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के गौरवपूर्ण स्वर्ण युग को लौटाने का प्रयास किया है। इस बार भी समाज ने हमारे पूरे गुट को भारी मतों से वोट और सपोर्ट देकर और समर्थन देकर प्रोत्साहित किया है । समाज ने उनके पूरे ग्रुप पर जो विश्वास करके पुनः जिमेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाएगा हमारा शिक्षा और खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने का संकल्प है नई कार्यकारिणी ने इस कार्यकाल के लिए शिक्षा के साथ खेल एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता देने का संकल्प...