संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीपी गडोटा-2 द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

चित्र
० आशा पटेल ०  गाड़ोता,जयपुर। "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत बीपी गाड़ोता -2 द्वारा गाड़ोता ग्राम पंचायत भवन, गडोटा फ्लाईओवर एवं पटवार भवन के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीपी गडोटा-2 के कर्मचारियों ने भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल पंप परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट हेड अमित मित्तल तथा जयपुर रिटेल टेरिटरी मैनेजर पंकज राठौड़ भी उपस्थित रहे। बीपी गडोटा-2 के कोको मैनेजर रामचन्द्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है तथा ऐसे अभियान लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

12 अक्टूबर से दिल्ली के डाक भवन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग में आरएमएस कार्यालयों को बंद अथवा अन्य डिवीजनों में विलय करने, आरएमएस के ट्रांजिट सेक्शन समाप्त करने तथा मेल मोटर सेवा के स्थान पर निजी आरटीएन चलाने के प्रस्ताव के विरोध में भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस कर्मचारी संघ वर्ग-III और भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस मेलगार्ड एवं एमटीएस संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है।  दोनों संगठनों ने कहा है कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर 12 अक्टूबर से डाक भवन, नई दिल्ली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। नई दिल्ली में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल, भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस कर्मचारी संघ वर्ग-III के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार, भारतीय आरएमएस एवं एमएमएस मेलगार्ड एवं एमटीएस संघ के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोकी टंडन तथा भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के संरक्षक व पूर्व महासचिव संतोष कुमार सिंह ने आंदोलन के संबंध में जानकारी दी। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के महासचिव अनंत कुमार पाल ने कहा कि विभाग द्वारा आरएमएस कार्यालयों को बंद करने या अन्य डिवीजनों में मिलाने की प्रक्रिया तत्काल...

आद्यांतरा का 5वाँ शब्दोत्सव : हिंदी कविता,अभिव्यक्ति और साहित्यिक संवाद

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारतीय कला, साहित्य और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत संस्था आद्यांतरा ने दिल्ली में 5वें शब्दोत्सव–काव्य बैठक का आयोजन किया। हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक आयोजन में कवियों, साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने कविता, भाषा की शक्ति तथा समकालीन समाज में साहित्य की भूमिका पर सार्थक संवाद किया। काव्य बैठक में परिवार में बेटियों की भूमिका, भाषाई पहचान, सामाजिक सरोकार, समकालीन मीडिया और साहित्य का संबंध तथा विभिन्न समुदायों एवं भौगोलिक क्षेत्रों में हिंदी की भूमिका जैसे विविध विषयों पर काव्यपाठ और विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में दीप्ति अग्रवाल और नीलम वर्मा ने गिरमिटिया समाज और हिंदी से जुड़ी उनकी सांस्कृतिक पहचान पर केंद्रित कविताएँ प्रस्तुत कीं। डॉ. माधुरी सुबोध ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि से जुड़ी कविता प्रस्तुत की, जिसने कार्यक्रम में देशभक्ति का भाव भर दिया। हर्षबाला शर्मा, अरुणा गुप्ता, इला कुमार, भगवती सक्सेना, प्रियंका सिंह, पारुल शर्मा और निर्मला नेगी सहित अन्य कवियों की रचनाओं ने काव्य बैठ...

श्रुति भारद्वाज RCDF की मेनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, श्रुति भारद्वाज की राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आखिरकार अब विराम लग गया है । सरकार ने आदेश जारी कर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज को आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है।  इस नियुक्ति को लेकर काफी पहले ही से अनेक कयास लगाए जा रहे थे कि श्रुति भारद्वाज आरसीडीएफ की पुनः एमडी बनेंगी। उस समय नियुक्ति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं और उनकी नियुक्ति को ले कर तरह तरह की चर्चा की जा रही थी। हालांकि आदेश आने में समय लगा, लेकिन सरकार ने आखिरकार वही फैसला कर दिया जिसकी पहले ही भविष्यवाणी की जा रही थी । सरकार के आदेश के अनुसार श्रुति भारद्वाज की नियुक्ति छह माह अथवा राज्य सरकार द्वारा नियमित नियुक्ति किए जाने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। उन्हें पेंशन समायोजन के बाद वेतन के आधार पर नियुक्त किया गया है। अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी नियमानुसार देय होंगी। नियुक्ति राजस्थान सहकारी समितियां अधिनियम, 2001 की धारा 29 की संबंध...

UPITS 2026 : व्यापार के नए मानक स्थापित RBSM ने 13,500 बैठकें और 6,500 करोड़ रु के एमओयू किए

चित्र
० आशा पटेल ०  ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में निवेश, व्यापार और वैश्विक साझेदारी में नए मानक स्थापित किए। 25-29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस 5-दिवसीय मेगा-इवेंट ने राज्य के उत्पादों, एमएसएमई और निर्यातकों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। इस कार्यक्रम के दौरान, लगभग 680 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के 4,400 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा, ट्रेड शो के दौरान प्राप्त व्यावसायिक पूछताछ के आधार पर, लगभग 15,500 करोड़ रूपये के संभावित व्यापार का अनुमान लगाया गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (फियो) के आंकड़ों के अनुसार, कुल 41,500 बी2बी और व्यावसायिक बैठकें की गईं। इनमें से 13,500 बैठकें फियो द्वारा आयोजित 'रिवर्स बायर-सेलर मीट' (आरबीएसएम) में हुईं, जबकि मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में लगभग 28,000 व्यावसायिक बातचीत दर्ज की गईं। इन बैठकों के माध्यम से, भारत और विदेशों के खरीदारों ने राज्य के उद्यमियों और निर्माताओं के साथ सीधे व्यावसायिक साझेदारी की रूपरेखा तैयार की। ट्रेड शो में कुल 598,693 आगंतुकों और व्यावसायिक ख...

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ ऑयल पाम में नवाचार और कारोबारी सहयोग पर चर्चा की

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  बेंगलुरु : गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने मलेशिया की बागान एवं जिंस मंत्री वाईबी दातुक सेरी डॉ. नोरैनी अहमद के नेतृत्व में आए एक मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल में मलेशिया के बागान एवं जिंस मंत्रालय, चेन्नई स्थित मलेशिया के महावाणिज्य दूतावास, मलेशियन पाम ऑयल काउंसिल, मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड और मलेशियन सस्टेनेबल पाम ऑयल के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा हुई, विशेष रूप से ऑयल पाम नवाचार और घरेलू कीटनाशक क्षेत्र पर। गोदरेज एग्रोवेट के साथ बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने ऑयल पाम के अपस्ट्रीम सेक्टर में अवसरों की तलाश की। उन्होंने भारत की विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल अधिक उपज देने वाली ऑयल पाम किस्मों को विकसित करने के लिए उन्नत अनुसंधान और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग पर भी विचार साझा किए। इन क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग से स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल रोपण सामग्री तैयार करने, उत्पादकता और सहनशीलता बढ़ाने तथा भारत की दीर्घकालिक खाद्य तेल सुरक्षा में योगदान देने में मदद मिल...

चंद्रशेखर जन्म शताब्दी : लोकतंत्र बचाने के लिए चंद्रशेखर ने सत्ता की जगह जेल को चुना

चित्र
० आशा पटेल ०  बस्ती। चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह समिति द्वारा बस्ती में पूर्व विधायक राजमणि पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को सपा के बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी,समाजवादी समागम के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राजकुमार जैन,चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, लेखक और समाजवादी चिंतक प्रो अरुण त्रिपाठी, डॉ सुनीलम, विधायक महेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ राकेश पाठक, बद्रे आलम, सगीर ख़ाकसार ने संबोधित किया। संचालन डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के आठ बार विधायक रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई। सभी वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने इंदिरा गांधी की तानाशाही को चुनौती दी, सत्तारूढ़ दल को छोड़कर समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण का साथ दिया। वे चाहते तो इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में जगह पा सकते थे। लेकिन उन्होंने मंत्री बनने की बजाय 19 महीने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाना पसंद किया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर जमीनी नेता थे तथा कार्यकर्ताओं के लिए सदा उप...