स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बीपी गडोटा-2 द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

० आशा पटेल ० 
गाड़ोता,जयपुर। "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत बीपी गाड़ोता -2 द्वारा गाड़ोता ग्राम पंचायत भवन, गडोटा फ्लाईओवर एवं पटवार भवन के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीपी गडोटा-2 के कर्मचारियों ने भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा पेट्रोल पंप परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर राजस्थान स्टेट हेड अमित मित्तल तथा जयपुर रिटेल टेरिटरी मैनेजर पंकज राठौड़ भी उपस्थित रहे।
बीपी गडोटा-2 के कोको मैनेजर रामचन्द्र सिंह ने बताया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है तथा ऐसे अभियान लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास