राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 राष्ट्रीय एकता का संदेश

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली | दिल्ली के सेंट्रल पार्क,कनॉट प्लेस में आयोजित राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया यह सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना से प्रेरित आयोजन पर्वतीय लोक विकास समिति एवं सुखी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया । पर्वतीय लोक विकास समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्य प्रकाश सेमsवाल ने मंच संचालन किया ।
कार्यक्रम की संकल्पना एवं मार्गदर्शन पर्वतीय लोक विकास समिति के परामर्शदाता राजेश्वर पैन्यूली की रही। इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज तथा दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य अतिथियों ने उत्तरायणी महोत्सव को उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम बताते हुए ऐसे आयोजनों को भविष्य में और अधिक भव्य रूप देने का संकल्प व्यक्त किया।
महोत्सव का आकर्षक केंद्र पौराणिक नाट्य-रूपांतरण “पांडव कथा – चक्रव्यूह” रहा। इस प्रस्तुति में महाभारत के युद्ध के तेरहवें दिन घटित वीर अभिमन्यु की चक्रव्यूह में प्रवेश, संघर्ष और वीरगति की घटनाओं को गढ़वाली संवादों के साथ मंचित किया गया।
इस नाट्य-रूपांतरण के मुख्य संचालक डॉ. राकेश भट्ट के 30 से अधिक कलाकारों ने इस प्रस्तुति को जीवंत अनुभव कराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को राष्ट्र गौरव, दिल्ली गौरव एवं हिमालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित