जयपुर के 300वें स्थापना दिवस पर मनाया जाएगा "फोर्टी जयपुर महोत्‍सव"

० आशा पटेल ० 
जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) ने अपनी दो प्रमुख शाखाओं वूमन और यूथ विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया। दोनों शाखाओं की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वूमन विंग की प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और यूथ विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, सेक्रेटरी अभिषेक गोयल के साथ दोनों विंग की एग्जीक्यूटिव कमेटी को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर फोर्टी मुख्य शाखा अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील, संरक्षक आईसी अग्रवाल, कार्यकारी अध्‍यक्ष, पीडी गोयल भी मौजूद रहे । दिया कुमारी ने वुमन विंग और युथ विंग की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि फोर्टी प्रदेश का शीर्ष उद्यमी संगठन है। 
प्रदेश के बजट और विकास के लिए नीति निर्धारण में सरकार फोर्टी के सुझावों पर गंभीरता से विचार करती है। उनकी सरकार ने प्रदेश के उद्योगपतियों के सुझावों पर ही 20 से ज्‍यादा नीतियों में संशोधन कर उन्हें ज्‍यादा प्रभावशाली बनाया है, जिसका परिणाम भी नजर आ रहा है । हम राजस्थान को जल्दी ही आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित प्रदेश के तौर पर स्थापित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अगले साल 18 नवम्बर 2027 को जयपुर के 3सौ वें स्थापना दिवस को विशेष समारोह पूर्वक मनाने के लिए उद्योगपति और व्यापारियों से आगे आने का आह्वान किया। फोर्टी अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री के सुझाव पर 'फोर्टी जयपुर महोत्‍सव' मनाने की घोषणा की। इसके तहत फोर्टी की ओर से अगले साल 1 से 18 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर की कला, संस्कृति और व्यापार को विश्व पटल पर प्रोत्साहित किया जाएगा।

लगातार दूसरी बार वुमन विंग की अध्‍यक्ष चुने जाने पर नीलम मित्तल ने कहा कि हमारा उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन के साथ महिलाओं को फाइनेंशियल लिटरेसी में आगे बढ़ाना होगा। इसके लिए सालभर की पूरी कार्य योजना तैयार की गई है।

यूथ विंग के नवनियुक्त अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि हमारा देश दुनिया में सबसे ज्‍यादा युवा शक्ति वाला देश है। फोर्टी यूथ विंग के माध्‍यम से इस युवा शक्ति को उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार तलाशने वालों की जगह रोजगार देने वाला बनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित