ब्रह्मकमल शक्ति संस्था का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लोगों को मिला लाभ

० योगेश भट्ट ० 
देहरादून : ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा CMI अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर इंजीनियर एनक्लेव, देहरादून में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव मंदिर के सामुदायिक भवन में समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर व मंदिर की मुख्य सेविका मीरा बाई ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को रामजी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
 शिविर के संयोजक व संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अभिनव थापर ने कहा कि संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजन जारी रहेंगे। 
डॉ. अंशिका जैन (MD मेडिसिन), डॉ. निमिषा गुप्ता कला (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. विवेक कुमार तिवारी (डेंटिस्ट) ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं और मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में आमजन के लिए बीपी (ब्लड प्रेशर), वजन, BMI, सांस की जांच, शुगर टेस्ट (RBS), दांतों की जांच एवं स्त्री रोग संबंधित जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, 
साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में अध्यक्ष अभिनव थापर, उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, अवधेश कुमार, पिया थापा, मंजू त्रिपाठी, शुभम सैनी, आलोक मेहता, स्वाति नेगी, शैलेश सिंह, प्रवीण मोगा, संजना, आदिल सहित अन्य क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास