स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक 32 वाँ स्थापना दिवस पर रक्तदान को लेकर जागरुक

० आशा पटेल ० 
जयपुर । स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक मिलाप नगर, जयपुर ने अपना 32 वाँ स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर ब्लड बैंक परिसर में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक में मित्र गणों और उनके परिजनों के अलावा ब्लड बैंक, राजस्थान हॉस्पिटल तथा स्वास्थ्य कल्याण संस्थाओं के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ स्टूडेंट्स ने करीब 151 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि हम शहर के उन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सहायतार्थ एक और नवाचार कर रहे हैं जहां ब्लड बैंक नहीं हैं, और जिन्होंने रक्त आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के साथ समझौता पत्र हस्ताक्षर किया है। ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक सीधे ही रक्त सप्लाई करेगा, जिससे वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को अन्य ब्लड बैंकों में रक्त के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 1995 में स्थापित स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक होने के साथ राजस्थान का प्रथम लाइसेंस्ड प्लेटलेट एफेरेसिसि हांसिल किया। साथ ही प्रदेश में पहला एन ए बी एच एक्रेडिएटेड स्टेंड अलोन ब्लड बैंक भी बना। इसके अलावा हॉस्पिटल्स में ब्लड और इसके करीब 20 प्रकार के घटकों की आपूर्ति एवं रक्त संग्रहण से लेकर इसकी विभिन्न उपयोगी जांचों से लेकर मरीज को सुरक्षित तरीके से रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।
केन्द्र औऱ राज्य सरकारों द्वारा जारी गाइड लाइन्स और मानकों का अब तक 31 वर्ष में हमने कठोरता से पालन किया है। साथ ही रिसर्च एवं डबलपमेंट के साथ अनेक नवाचार भी किए हैं। इसी कारण स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक को क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया, भारत सरकार की ओर से ’एनएबीएच’ सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक ने 31 साल में अब तक 8100 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 6 लाख यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित कर प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और बीबीसी जैसे विभिन्न रक्त घटकों से 12 लाख से ज्यादा मरीजों को उपलब्ध कराया है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि पहले स्टैंड अलोन और नॉन गवर्नमेंट लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक का उद्देश्य हर जरूरतमंद को बिना देरी किए रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं का समर्पित भाव हमें ’रक्त बिना नहीं जी सके एक दिन भी इंसान, रक्त से अपने दीजिए औरों को जीवनदान’ की प्रेरणा देता है।

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड, सांसद जयपुर मंजू शर्मा, पूर्व सासंद राम चरण बोहरा और सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह ब्लड बैंक प्रदेश का पहला आदर्श निजी ब्लड बैंक है, जिसने अपने स्थापना के साथ ही राष्ट्रीय मानकों की पालना को कठोरता से पालना की है। वसुन्धरा राजे ने कहा कि स्वास्थ्य कल्यआम ब्लड बैंक को हमारे ही पहले कार्यकाल में राजस्थान ब्लड ट्रांसफ्युजन सेंटर आरबीटीसी का दर्जा दिया गया था।

मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने समय के बदलाव के साथ अपने आपको हमेशा अपडेट किया और रखा है। इस बार भी हम कुछ नया करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानव रक्त और उसके घटक, रक्तदान से दानदाता को होने वाले लाभ, रक्तदान कैसे और क्यों, जैसे कई सबालों को लेकर स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक अपने 32 वें स्थापना दिवस पर आमजन को जागरुक करने के लिए सोशल मीडिया के बहुआयामी उपयोग के साथ आमजन को जागरुक करने का अभियान छेड़ रहा है।

ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि अब हम रक्त की एक यूनिट से इसके तीनों कंपोनेंट के करीब 20 तरह के प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं, जिनको मरीज की आवश्यकतानुसार उसे दिया जाता है, जिससे रोगी को तुरंत लाभ मिले और उसे किसी प्रकार का रिएक्शन भी ना हो। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ही एकमात्र ब्लड बैंक है जिसमें सभी तरह के ब्लड कंपोनेंट index.html प्रोडक्ट आधुनिकतम मशीनों से बनाए जाते हैं।

इन प्रोडक्ट में पैक्ड आरबीसी, ल्यूकोरिड्यूस्ड पैक्ड आरबीसी, ल्यूकोडिप्लीटेड पैक्ड आरबीसी बाई फिल्ट्रेशन, पैक्ड रेड सेल्स एलीकोट्स, सलाइन वॉश रेड सेल्स, होल ब्लड, क्रायो प्रेसिपिटेट, रेंडम डोनर प्लेटलेट (आरडीपी), ल्यूकोरिड्यूस्ड रेंडम डोनर प्लेटलेट, सिंगल डोनर प्लेटलेट बाई अफेरेसिस (एसडीपी), फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा (एफ एफ पी), ल्यूकोरिड्यूस्ड फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा (एफ एफ पी), प्लाज्मा बाई अफेरेसिस, प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (पीआर पी), ल्यूकोडिप्लीटेड रेड सेल्स, पुल्ड प्लेटलेट्स आदि शामिल हैं।

 डॉ अग्रवाल ने सरकार को भी इस बात पर फोकस करने के लिए कहा कि रक्तदाताओं को शिविर में आने के लिए किसी भी प्रकार की गिफ्ट या प्रलोभन पर प्रभावी रोक लगे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं वार्षिक कैलेंडर बनाएं और बड़े रक्तदान शिविरों के आयोजन के स्थान पर छोटे-छोटे रक्तदान शिविर लगाएं ताकि वर्ष पर्यंत रक्त की समान आपूर्ति की जा सके।

इस अवसर पर राजस्थान अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह, पूर्व महापौर जयपुर ज्योति खण्डेलवाल, एडवोकेट अखिल शुक्ला, राजस्थान आवासन मंडल के पूर्व चेयरमेंन सरदार अजयपाल सिंह, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स जयपुर के प्रेसीडेंट के एल जैन, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा बाबू लाल गोयल, आईपीएस ज्ञान चंद यादव, अनिल गोठवाल, 

सी बी शर्मा, आरपीएस राजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेश सैनी, अमित गोयल भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष, अनुराधा राज्य महिला मोर्चा, मुकेश पारीक प्रदेश कार्यालय प्रभारी, भवानी शंकर शर्मा सह प्रभारी, सुरेन्द्र पारीक पूर्व विधायक, मानवेन्द्र सिंह सीआई, लक्ष्मीनारायण बैरवा पूर्व विधायक सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित