विद्या भारती राजस्थान द्वारा प्रशासनिक सेवाओं में चयनित 63 पूर्व छात्र बंधु-भगिनियों का सम्मान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। विद्या भारती राजस्थान द्वारा आयोजित “अलंकरण–2026 : प्रतिभा सम्मान समारोह” में सिविल सेवा परीक्षाओं IAS-2025 एवं RAS-2024 में चयनित 63 पूर्व छात्र बंधु-भगिनियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानसरोवर,जयपुर में सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम एवं विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद का सान्निध्य प्राप्त हुआ। राजस्थान सरकार में सचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं PHCC के अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. जी. एल. शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राज्यपाल ने चयनित प्रतिभाओं को राष्ट्र सेवा, समाज हित एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता एवं निष्ठा के साथ करने का संदेश दिया। निम्बाराम एवं शिव प्रसाद ने भी भारतीय जीवन मूल्यों, राष्ट्रभाव एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि, पूर्व छात्र परिषद के सदस्य, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिखा गुप्ता ने किया। स्वागत तरुण अग्रवाल द्वारा एवं प्रस्तावना डॉ. चन्द्रशेखर गौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित