संदेश

अक्टूबर 7, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा

चित्र
० योगेश भट्ट ०  हैदराबाद/मोहाली : फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल एमबीए रैंकिंग्स 2026 में भारत में पहले और दुनिया में 12वें स्थान पर रहे इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर ISB@25 के तहत कई दीर्घकालीन पहलों की घोषणा की गई। इन पहलों का उद्देश्य मैनेजमेंट शिक्षा को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाना और भारत में रिसर्च और शिक्षण क्षमता को मजबूत करना है। ISB25 स्कॉलर्स प्रोग्राम के तहत ISB हर साल 250 स्कॉलरशिप देगा। ये स्कॉलरशिप ISB के प्रमुख पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) और पीजीपी इन मैनेजमेंट फॉर यंग लीडर्स (पीजीपी वाईएल) कोर्स के लिए दी जाएंगी। स्कॉलरशिप छात्रों की योग्यता और आर्थिक जरूरत के आधार पर दी जाएगी। इसके तहत छात्रों को फीस में 100%, 50%, 30% और 25% तक की छूट मिलेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ISB में अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को अवसर देना है। आर्थिक, भौगोलिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले होनहार छात्रों को विश्वस्तरीय मैनेजमेंट शिक्षा मिल सके, इसके लिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है।  ISB इंडिया रिसर्च कॉमन्स नाम से ...

काव्य सृजन की काव्य गोष्ठी में पारिवारिक सदस्यों का जन्मोत्सव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  मुम्बई :  साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्य सृजन न्यास (राष्ट्रीय) मुम्बई शिक्षक दिवस,हिन्दी पखवाड़ा,होली मिलन समारोह एवं संस्था का वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन करती रहती है। संस्था ने श्रीराम जानकी मंदिर लालबहादुर शास्त्री नगर,साकीनाका मुम्बई में हुई मासिक गोष्ठी में अपने चार पारिवारिक सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम एवं काव्य प्रस्तुति के साथ मनाया। डॉ नीलिमा पाण्डेय महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा,आनंद पाण्डेय केवल संस्था के उप सचिव, लाल बहादुर यादव कमल,संस्था के कोषाध्यक्ष,व डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र संस्था के उपाध्यक्ष का जन्म दिन मनाया।बधाई देने वाले कवि व साहित्यकारों में "आत्मिक" श्रीधर मिश्र, नरसिंह "हैरान जौनपुरी",हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी", सदाशिव चतुर्वेदी "मधुर",प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल", हीरालाल यादव,राकेश मिश्र, मुन्ना पाण्डेय, डॉ पल्लवित, सजनलाल यादव, एड.राजीव मिश्र "मधुकर", ओमप्रकाश तिवारी,सावले मिश्र"कोमल", शिवनारायण यादव, लक्ष्मीकांत "कमलनयन",कल्पेश यादव,विनय अं...

इंटेरियो बाई गोदरेज ने लॉन्च किया ‘वर्कस्केप्स’, बदलती जरूरतों के साथ मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : इंटेरियो बाई गोदरेज ने ‘वर्कस्केप्स’ लॉन्च किया,यह मॉड्यूलर वर्कप्लेस सॉल्यूशंस की एक नई श्रेणी है, जिसे कार्यस्थलों को उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने, उनमें बदलाव करने और उन्हें लगातार विकसित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस में आसानी से स्थानांतरित किए जा सकने वाले और एक-दूसरे के साथ अनुकूल फर्नीचर शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग कार्यशैलियों और जगह की जरूरत के अनुसार व्यवस्थित किया जा सकता है। वित्त वर्ष 2027 में वर्कस्केप्स से इंटेरियो बाई गोदरेज के बी2बी और संस्थागत कारोबार में 10% योगदान की उम्मीद है। इसके पोर्टफोलियो में कोलैबोरेशन टेबल्स, प्राइवेसी सॉल्यूशंस, मोबाइल मार्करबोर्ड्स और स्पेस डिवाइडर्स, पावर सॉल्यूशंस, स्टोरेज और सपोर्ट एलिमेंट्स, मीटिंग और प्रेजेंटेशन टूल्स तथा सीटिंग एलिमेंट्स शामिल हैं। ये उत्पाद काम करने, टीम के साथ सहयोग, बातचीत, हाइब्रिड मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस के लिए उपयुक्त हैं। वर्कस्केप्स को इस तरह तैयार किया गया है कि कार्यस्थल को जरूरत के अनुसार आसानी से बदला और व्यवस्थित किया जा सके। इसमें कई ऐसे उत्प...

सेरा सैनिटरीवेयर ने कोलकाता में अपने नए सेरा स्टाइल स्टूडियो का उद्घाटन किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : भारत की बाथरूम सॉल्यूशन कंपनियों में से एक, सेरा सैनिटरीवेयर लिमिटेड ने कोलकाता में अपने नए सेरा स्टाइल स्टूडियो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही देश के अहम बाजारों में से एक में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तिरुमाला तप्सिया रोड (पूर्व) पर स्थित इस नए सेरा स्टाइल स्टूडियो का उद्घाटन सेरा सैनिटरीवेयर लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विक्रम सोमानी तथा वाइस चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती दीपशिखा खेतान ने किया। नए सेरा स्टाइल स्टूडियो में सैनिटरीवेयर, नलों, वेलनेस सॉल्यूशन और बाथरूम से जुड़े उत्पादों की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है। जहां सेनेटर, सेरा लक्सी और सेरा के कलेक्शन एक ही छत के नीचे मिलते हैं। एक आकर्षक और आधुनिक रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया यह स्टूडियो ग्राहकों, आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनरों को सेरा के विभिन्न उत्पादों, डिज़ाइनों और उनके उपयोग का अनुभव करने का अवसर देता है। इस अवसर पर सेरा सैनिटरीवेयर लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विक्रम सोमानी ने कहा कोलकाता हमेश...

पीएनबी ने किया ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता अभिषेक और सुखजीत सिंह का सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली, पंजाब नैशनल बैंक ने एशियाई खेल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के दो हॉकी सितारों ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता अभिषेक और सुखजीत सिंह को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया। एशियाई खेल 2026 के सेमी-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 4-3 की जीत में दोनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई थी।  सेमी-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक के 60वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल ने भारत को फाइनल में पहुंचाया, जबकि फाइनल में मलेशिया के खिलाफ भारत की 5-1 की शानदार जीत में सुखजीत सिंह के योगदान ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के साथ लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधी जगह सुनिश्चित करने में मदद की। ये दोनों खिलाड़ी पीएनबी के कर्मचारी और पीएनबी हॉकी टीम के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। बैंक देश भर में जमीनी स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को पोषित करने और विकसित करने के लिए एक हॉकी अकादमी भी चलाता है।  यह समारोह द्वारका, सेक्टर 10, नई दिल्ली स्थित पीएनबी के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र ने खिलाड़ियों को सम्...

'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' सौंदर्य में हो प्राकृतिक वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग : राज्यपाल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सीतापुरा स्थित जयपुर एक्जीबिशन एंड कॉवेंशन सेंटर में राष्ट्रीय 'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं में उद्यमिता का आत्मविश्वास जगाते हुए सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र व्यवसाय विकास का आव्हान किया। उन्होंने केश प्रसाधन और सौंदर्य से जुड़े व्यवसाय में प्राकृतिक वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया।  उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन व्यवसाय के अंतर्गत 'मेक इन इण्डिया', 'लोकल फोर वोकल' से उद्यमिता विकास और इनसे युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आह्वान किया। राज्यपाल ने सौंदर्य प्रसाधन और सैलून उद्योग में विकास संभावनाओं पर कार्य किए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने भारत के सैलून बाजार के एक लाख दो हजार करोड़ रूपये का होने की चर्चा करते हुए कहा कि सैलून उद्योग को भारतीय केश विन्यास परम्परा के अंतर्गत विकसित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, उद्यमिता प्रोत्साहन आदि से कैसे लघु उद्यमियों को फायदा मिल सकता है, इस पर भी कार्य किए जाने पर जोर दिया। बागडे ने कहा कि हमारे यह...

गोकुलभाई की 41वीं पुण्यतिथि पर नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान के गांधी के रूप में प्रसिद्ध, संविधान सभा के सदस्य तथा राजस्थान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोकुलभाई भट्ट की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान समग्र सेवा संघ परिसर स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजस्थान समग्र सेवा संघ एवं प्रदेश नशाबंदी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “नशामुक्त समाज” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने देश और प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशे के विरुद्ध व्यापक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। समग्र सेवा संघ परिसर स्थित गोकुलभाई भट्ट की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात आयोजित संगोष्ठी का प्रारंभ उमेश शर्मा ने सर्व धर्म प्रार्थना का सामूहिक पाठ करवाया | संगोष्ठी में वक्ताओं ने नशे के बढ़ते प्रभाव तथा इसके सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। समग्र सेवा संघ अध्यक्ष सवाई सिंह ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आमजन के संयुक्त प्रय...

अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को सिवान में आयोजित किया जायेगा

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  सिवान । सिवान मे समाजसेवी ई. प्रमोद कुमार मल्ल के नेतृत्व मे आगामी 15 अक्टूबर को सिवान वी एम एच ई मैदान में आयोजित होने वाले विश्व छात्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस सह वैश्विक ग्रामीण महिला दिवस के संयुक्त अवसर पर लगभग 5 हजार स्कूली बच्चों की उपस्थिति में भारत गौरव देशरत्न राजेंद्र मेमोरियल के सौजन्य से विशाल सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक रखी गई,  जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सिवान के सभी विद्यालयों के लगभग साढ़े तीन लाख से ऊपर बच्चों को एक साथ ऑन लाइन विश्व हाथ धुलाई दिवस के अन्तर्गत बच्चों को जोड़कर उन्हें हाथ धुलाई के हाथ धोने के साथ उन्हें जागरूक किया जाएगा साथ ही उन्हें  समाज में इस प्रक्रिया को प्रसारित करने हेतु ऑन लाइन स्वच्छता सैनिक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के महासचिव ई प्रमोद कुमार मल्ल हैं।  कार्यक्रम संयोजक और संस्था के संयुक सचिव डॉ अरविन्द आनंद ने बताया सिवान के युवा जोश के धनी जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सिवान के जिला शिक्षा ...