‘इग्नाइट द अनसीन’ थीम के साथ टेडएक्स आईआईएचएमआर यू का फोर्थ एडिशन 21 अगस्त को

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर में 21 अगस्त को टेडएक्स आईआईएचएमआर यू (TEDxIIHMR U) के फोर्थ एडिशन का आयोजन किया जाएगा। इस साल कार्यक्रम की थीम “इग्नाइट द अनसीन” है। कार्यक्रम में ऐसे विचारों, अनुभवों और प्रयासों पर चर्चा होगी, जो आमतौर पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा नहीं बन पाते, लेकिन समाज में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्पीकर अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। इनमें डॉ. मल्लिका साराभाई, पद्म भूषण सम्मानित और दर्पणा अकादमी की निदेशक; डॉ. शिबू विजयन, क्योर.एआई में वैश्विक स्वास्थ्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारी; ओम प्रकाश गुर्जर, पाठशाला ट्रस्ट के संस्थापक; गौरी यादवदकर, संगीतकार और संगीतशास्त्री; आर. उदयन लाहिरी, उद्यमी, वन्यजीव संरक्षणकर्ता तथा प्रतीक माधव, एटीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं को-फाउंडर शामिल हैं।
कार्यक्रम में अभिषेक मुडगल और उनकी टीम की प्रस्तुति भी होगी। मुडगल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में स्टेज मैनेजर हैं और रंग मस्ताने के फाउंडर हैं। यामिनी अग्रवाल और डॉ. पी.आर. सोडानी ने बताया “जिन कहानियों और प्रयासों पर अक्सर ध्यान नहीं जाता, उनमें कई महत्वपूर्ण पहलू छिपे होते हैं। टेडएक्स आईआईएचएमआर यू (TEDxIIHMR U) के माध्यम से ऐसे विचारों और व्यक्तियों को सामने लाने का प्रयास है, जिन पर संवाद की आवश्यकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास