विद्यार्थियों को करियर की नई राह दिखाएगी पुस्तक ‘The Career Encyclopedia – Volume I’
० आशा पटेल ०
जयपुर। विद्यार्थियों को विभिन्न उभरते हुए करियर क्षेत्रों की जानकारी, रोचक एवं सहज रूप में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षाविद् एवं करियर मेंटर डॉ. सीए सन्नी कपूर द्वारा लिखित एवं संकलित पुस्तक ‘The Career Encyclopedia – Volume I’ का विमोचन राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन द्वारा किया गया।
पुस्तक में विभिन्न करियर क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को सुव्यवस्थित और आसानी से समझ आने वाले प्रारूप में प्रस्तुत किया गया है, ताकि स्कूली विद्यार्थी भी विभिन्न करियर विकल्पों को सहजता से समझ और तलाश सकें। पुस्तक में कॉमर्स, मैनेजमेंट, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कानून, डिजाइन, सामाजिक विज्ञान, कृषि, एविएशन, स्पेस, मीडिया, खेल, संगीत एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स सहित अनेक क्षेत्रों तथा नए दौर में उभर रहे करियर विकल्पों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह Volume I है और भविष्य में इसके आगामी संस्करणों के माध्यम से नए करियर, उभरते सेक्टर, प्रमुख शिक्षण संस्थान, प्रवेश परीक्षाएं एवं बदलते रोजगार अवसरों को भी विद्यार्थियों तक सरल स्वरूप में पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. कपूर ने कहा कि उनका प्रयास है कि ‘The Career Encyclopedia’ विद्यालयों की लाइब्रेरी और करियर काउंसलिंग सेल तक पहुँचे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों को समझकर अपनी रुचि, योग्यता और संभावनाओं के अनुरूप भविष्य की दिशा तलाश सकें।

डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को परंपरागत विकल्पों के साथ नए क्षेत्रों और उनमें उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी देना आवश्यक है। डॉ. सीए सन्नी कपूर, निदेशक, मालवीय कॉन्वेंट स्कूल एवं संस्थापक CareerFundazAtoZ, ने बताया कि पुस्तक तैयार करने के पीछे मूल विचार है कि “सही करियर चुनने से पहले विद्यार्थी को यह जानना जरूरी है कि उसके सामने विकल्प कितने हैं।

टिप्पणियाँ