संदेश

महिंद्रा म्यूजियम ऑफ लिविंग हिस्ट्री’ महिंद्रा ग्रुप के मूल्यों, सिद्धांतों, विभिन्न व्यवसायों, समृद्ध इतिहास और भविष्य की सोच को दर्शाती हैं

चित्र
By ASHA PATEL. मुंबई | जुलाई 2022 में महिंद्रा ग्रुप ने मुंबई के वर्ली स्थित महिंद्रा टावर्स में ‘द म्यूजियम ऑफ लिविंग हिस्ट्री’ की शुरुआत की थी। इस इंटरैक्टिव स्पेस को केवल अतीत की झलक दिखाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य से जोड़ने वाले एक सतत अनुभव के रूप में तैयार किया गया था। यह म्यूजियम समूह की पिछले 8 दशकों की समृद्ध विरासत को उसके वर्तमान विकास और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ता है।  महिंद्रा ग्रुप ‘म्यूजियम ऑफ लिविंग हिस्ट्री’ में समूह की 81 वर्षों पुरानी विरासत, उद्देश्य-प्रेरित विकास और भविष्य की दृष्टि को करीब से देखा जा सकता है। यह अनूठा संग्रहालय विशेष कला इंस्टॉलेशन, क्यूरेटेड फिल्मों और व्यक्तिगत कथाओं के माध्यम से समूह के इतिहास और मूल्यों को प्रस्तुत करता है| महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा “म्यूजियम ऑफ लिविंग हिस्ट्री लगातार विकसित हो रहा है, ताकि यह महिंद्रा के बदलते कारोबारी और सांस्कृतिक परिदृश्य को दर्शा सके, जबकि समूह के मूल दर्शन और मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे। हमारे व्यवसायों और लोगों की विविध कहानियां इस जीवंत ब्रांड की पहचान को सामने ...

Rajasthan विधान सभा के 75वें वर्ष में होंगे अनेक कार्यक्रम – देवनानी

चित्र
By ASHA PATEL. जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्‍थान विधान सभा के 75वें वर्ष में चार बड़े कार्यक्रम होगे। एक वर्ष तक चलने वाले समारोह ऐतिहासिक और गौरवशाली होगे। यह उत्‍सव विधायिका को समर्पित होगा। समारोह में राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्‍यक्ष को आमंत्रित किया जाएगा। सभी समारोह में राज्‍य के राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री और मंत्रीगण आमंत्रित होंगे। देवनानी ने कहा कि यह अमृत महोत्सव लोकतंत्र के इतिहास, वर्तमान और भविष्य को एक सूत्र में जोड़ने वाला ऐसा राष्ट्रीय आयोजन होगा, जिसमें अनुभव, परंपरा, नवाचार, महिला, युवा ऊर्जा और जनविश्वास एक साथ दिखाई देंगे। यह आयोजन भारतीय संसदीय लोकतंत्र की गौरवशाली आत्मा का उत्सव होगा देवनानी  विधान सभा में राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ राजस्‍थान शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में राजस्‍थान विधान सभा के 75वें वर्ष में आयोजित किये जाने वाले समारोहो की चर्चा कर रहे थे। स्‍पीकर देवनानी की अध्‍यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्‍य एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष एवं राष्‍ट्रमण्‍डल स...

भारत में मुख्य खाद्य पदार्थों के फोर्टिफिकेशन को बढ़ाने और छिपी भूख से मुकाबला करने हेतु उद्योग जगत का राष्ट्रीय सम्मेलन

चित्र
By YOGESH BHATT. नई दिल्ली, भारत में छिपी भूख और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, टेक्नोसर्व द्वारा संचालित मिलर्स फॉर न्यूट्रिशन ने, CII फूड एंड एग्रीकल्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CII FACE) के सहयोग से दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित मुख्य खाद्य पदार्थ उद्योग नेताओं का राष्ट्रीय सम्मेलन मुख्य खाद्य पदार्थों के फोर्टिफिकेशन को बड़े स्तर पर बढ़ाने हेतु रोडमैप विकसित करने के लिए में प्रमुख नीति-निर्माताओं, खाद्य उद्योग के नेताओं, मिलर्स, पोषण विशेषज्ञों और विकास क्षेत्र के हितधारकों को एकत्रित किया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन खाद्य तेल, चावल और गेहूं के आटे की श्रेणियों में फोर्टिफाइड मुख्य खाद्य पदार्थों को बड़े पैमाने पर अपनाने में तेजी लाने हेतु उद्योग-व्यापी सहयोग को बढ़ावा देने और एक व्यावहारिक रोडमैप तैयार करने के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच के रूप में उभरा। चर्चाओं का केंद्र उद्योग की भागीदारी को मजबूत करना, उपभोक्ता जागरूकता और विश्वास में सुधार करना, रिटेल और व्यावसायिक अपनाने का विस्तार करना, तथा भारत में कुपोष...

पुस्तक “द ब्लड ओथ : द इनविज़िबल फ्रंट” का हुआ लोकार्पण

चित्र
By YOGESH BHATT. नई दिल्ली : लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशित उपन्यास “द ब्लड ओथ: द इनविज़िबल फ्रंट” का लोकार्पण कुंज़ुम बुक स्टोर, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बुक रिव्यू इंफ्लुएंसर गौरिका गांधी रहीं, जिन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे समकालीन विश्व में संघर्ष, सत्ता और राजनीति की सच्चाइयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाला उपन्यास बताया।  उन्होंने कहा कि यह पुस्तक अपने रोमांचक कथानक और भावनात्मक गहराई के कारण पाठकों को अंत तक बांधे रखती है। लेखक नितेश मांगलिक ने उपन्यास के बारे में बताया कि “द ब्लड ओथ: द इनविज़िबल फ्रंट” युद्ध को केवल राजनीतिक या कूटनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि उसके मानवीय प्रभावों, बलिदान और नैतिक दुविधाओं के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह कहानी गुप्त अभियानों, राजनीतिक चालों और कठिन निर्णयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ हर फैसला जीवन बदल देने वाला साबित हो सकता है।  लेखक के अनुसार, यह उपन्यास केवल युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास, परिवार, निष्ठा और त्याग की गहराई...

PM Modi नीदरलैंड यात्रा के दौरान राजस्थान की गायिका मनीषा ए अग्रवाल के गीत को मिली सराहना

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : प्रधानमंत्री मोदी की हालिया नीदरलैंड यात्रा के दौरान राजस्थान की प्रसिद्ध गायिका मनीषा ए अग्रवाल के एक गीत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाई। हेग में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आयोजित एक प्रस्तुति में मनीषा ए अग्रवाल का गीत “पधारो म्हारे देस” प्रस्तुत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजस्थान की समृद्ध विरासत को अपनी मधुर संगीतात्मक प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए सराहा गया। इस राजनयिक यात्रा के दौरान “पधारो म्हारे देस” की प्रस्तुति भारतीय लोक संगीत और क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति वैश्विक स्तर पर बढ़ती सराहना को दर्शाती है।  वर्ष 2011 में पहली बार जारी हुए इस गीत में संगीत जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी कला का योगदान दिया था, जिनमें जगजीत सिंह, उस्ताद सुल्तान खान, पंडित विश्व मोहन भट्ट, मनीषा ए अग्रवाल, संगीत निर्देशक रवि पवार, रूपकुमार राठौड़, उस्ताद अहमद हुसैन, उस्ताद मोहम्मद हुसैन, सलील भट्ट, मोहम्मद वकील, गुलाबो, अन...

राज्यपाल ने Rajasthan विधानसभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया और 13 द्वारों का नामकरण

चित्र
By ASHA PATEL. जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नए प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। उन्होंने विधानसभा के 13 द्वारों का भी नामकरण किया। राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र सदन है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है। स्वतंत्र भारत में भले ही 1952 में विधानसभा गठित हुई परन्तु राजस्थान में 1913 में स्वतंत्रता से पूर्व ही महाराजा गंगा सिंह ने प्रतिनिधि सभा की स्थापना कर विधानसभा की शुरुआत कर दी थी। राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर तैयार लोगो राजस्थान के जन मानस की सोच का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने प्रतीक चिन्ह में सम्मिलित राज्य पुष्प रोहिडा, खेजड़ी और विधानभवन की छवियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी उत्सव धर्मिता से जीवन जीने वाले लोगों की जीवटता को दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि खेजड़ी तो राजस्थान का कल्प वृक्ष है। उन्होंने खेजड़ली में पेड़ों के लिए हुए बलिदान की वृक्ष संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके साथ रोहिड़े पुष्प का ...

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक 32 वाँ स्थापना दिवस पर रक्तदान को लेकर जागरुक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक मिलाप नगर, जयपुर ने अपना 32 वाँ स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर ब्लड बैंक परिसर में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक में मित्र गणों और उनके परिजनों के अलावा ब्लड बैंक, राजस्थान हॉस्पिटल तथा स्वास्थ्य कल्याण संस्थाओं के कर्मचारी और अधिकारियों के साथ स्टूडेंट्स ने करीब 151 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. एस एस अग्रवाल ने कहा कि हम शहर के उन अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सहायतार्थ एक और नवाचार कर रहे हैं जहां ब्लड बैंक नहीं हैं, और जिन्होंने रक्त आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के साथ समझौता पत्र हस्ताक्षर किया है। ऐसे अस्पतालों को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक सीधे ही रक्त सप्लाई करेगा, जिससे वहां भर्ती मरीजों के परिजनों को अन्य ब्लड बैंकों में रक्त के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 1995 में स्थापित स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक ने निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक होने के साथ राजस्थान का प्रथम लाइसेंस्ड प्लेट...